• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाईट पार्टी में ट्राई करें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

Writer D by Writer D
20/02/2025
in फैशन/शैली, Main Slider
0
Makeup

Makeup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोई भी प्रयोजन हो महिलाएं घर के बाहर निकलने से पहले मेकअप (Makeup) करना जरूर पसंद करती हैं जो उनके लुक को बेहतर बनाने का काम करते हैं। कोई भी पार्टी हो या फंक्शन महिलाएं उस अनुरूप अपना मेकअप करती हैं। महिलाएं खुद को हॉट और गॉर्जियस दिखने के लिए मेकअप के दौरान बहुत मेहनत करती हैं। लेकिन आपको यह ध्यान देने की जरूरत हैं कि मेकअप भी दिन और रात के अनुसार होना चाहिए। कई बार देखा जाता हैं कि नाईट पार्टी (Night Party) के दौरान महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिसके कारण उन्हें अपना मनचाहा लुक नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मेकअप टिप्स (Makeup Tips) लेकर आए हैं जो नाईट पार्टी में आपको चांद जैसी खूबसूरती देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में…

रात के समय डार्क होना चाहिए मेकअप

यदि आप रात के किसी फंक्शन या पार्टी अटेंड करने जा रही है तो उस दौरान आप अपना मेकअप थोड़ा डार्क रखें। क्योकि दिन में प्राकृतिक रौशनी होती है, जिससे आपके चेहरे का मेकअप फेडअप नहीं होता है। मगर रात की तेज आर्टिफिशियल रौशनी में लाइट मेकअप फीका लगने लगता है। मेकअप ऐसा करें जिसमें आप के चेहरे के फीचर्स शार्प नजर आएं।

रेड कलर देगा अलग लुक

नाइट पार्टी के लिए ज्वैलरी, ड्रेस और मेकअप में रेड टच जरूर दें। गोल्डन लुक पाने के लिए रेड आटिर्फिशल ज्वैलरी भी ट्राई कर सकती हैं। चीक्स को रेड ब्लशर से हाइलाइट करें। लिप्स पर रेड ग्लॉस जरूर लगाएं।

चेहरे पर चमक लाने के लिए

आपके चेहरे में ताजगी के साथ पूरे समय चमक बना रहे सके लिये आप मेकअप करते समय पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। उसके बाद प्राइमर लगाएं। यदि चेहरे पर दाग-धब्बे है तो छिपाने के लिए अपनी स्किन टोन से मेल करता हुआ कंसीलर लगाएं। अब अपनी स्किन से एक टोन गहरे रंग का बेस लगाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। रात के मेकअप में स्किन से गहरा टोन इस्तेमाल किया जाता है।

नेल्स पर करें ये काम

नाइट पार्टी के लिए नेल्स पर बिल्कुल अलग तरह से काम किया जा सकता है। ऐसे में नेल्स आर्ट की मदद ली जा सकती है। इससे आपके नेल्स को अलग लुक मिलेगा और वह बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।

रात में आंखों के लिए खास मेकअप

यदि आपकी आखें बड़ी है तो इसकी खूबसूरती में और अधिक चार चांद लगाने के लिये शिमरिंग आईशैडो का उपयोग करें। आंखों पर मेक-अप में करते समय यह ज़रूर जांच लें कि आपने न्यूट्रल शेड का लिप कलर इस्तेमाल किया हुआ है। यदि आपको मेकअप किसी पार्टी के लिए करना है तो स्मोकी आई लुक बहुत पसंद अच्छा दिखता है। इसके लिए आंखों को हाईलाइट करने के लिए हाईलाइटर लगाएं। लॉन्ग लास्टिंग गाढ़ा काजल लगाएं। पलकों पर ब्राउन पैलेट का कोल शैडो लगाएं। वॉटर प्रूफ मस्कारा के दो कोट लगाएं और अंत में भौहों के नीचे उभरे स्थान पर पर्ल शैडो से फिनिश टच दें। ब्राउन कलर का काजल लगाएं। आइलाइनर से पतली और बारीक रेखा खीचें। मस्कारा का दो कोट लगाएं। चाहें तो कलर्ड मस्कारा लगा सकती हैं।

होंठों के लिए लिप लाइनर

होंठों पर आकर्षक लुक पाने के लिये आप सबसे पहले लिपलाइनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो किसी लिपशेड का भी उपयोग कर सकती हैं। सैसी रेड या डीप प्लम लिपशेड आपके होंठों को आकर्षक बनाने में मदद करता है। इस पर हल्का सा ग्लॉस टच दें और आपके होंठ रात में आपको आकर्षक दिखाने के लिये तैयार हैं। रेड कलर तो हमेशा से एवरग्रीन रहा है। ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं रेड कलर की लिपस्टिक को बेहद पसंद करती हैं। साथ ही आप आई मेकअप को न्यूट्रल रखें। ऐसा करने से आपका पूरा मेकअप लुक उभर कर दिखेगा। अगर आप भी रेड कलर को पसंद करती हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकता हैं। इस लुक को ब्लैक कलर की ऑउटफिट के साथ वियर करें।

गालों का मेकअप

आपके गालों पर ब्लश का प्रयोग आपके चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करता है। आपके रंग को एकसार करने के लिये फाउंडेशन का उपयोग ज़रूरी है। अपनी गर्दन पर फाउंडेशन लगाना मत भूलें वरना चेहरे और गर्दन के बीच त्वचा टोन का फर्क दिखने में आ सकता है। अपनी त्वचा की रंगत से मेल खाता फाउंडेशन चुनें। चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। चेहरे के उभार वाले हिस्से पर, जिसे आप खासतौर से उभारना चाहती हों, वहां थोड़े गहरे रंग का फाउंडेशन लगाएं। कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं, ऊपर से नीचे की ओर। चीक बोंस पर ब्लशर लगाएं। थोड़ा ब्लशर माथे और ठोढ़ी पर लगाएं जिससे अट्रैक्शन बढ़ेगा। आइब्रोज के थोड़ा नीचे हाइलाइटर लगाएं। हल्के शेड वाला आइशैडो पलकों पर लगाएं। जहां पलकें मुड़ती हैं वहां हल्का गहरा आइशैडो लगाएं। अच्छी तरह फैलाएं। नीचे की आइलैशेज के पास हल्का गहरा शैडो लगाएं। पतले ब्रश की सहायता से अच्छी तरह फैलाएं। बाहरी कोने से थोड़ा बाहर तक फैलाएं।

Tags: beautyBeauty tipsevening eye makeup step by stephow to do makeup for party at nightmakeup last 12 hoursnight party makeup tipssimple makeup for a partysimple makeup for party imagessimple party makeup looksteps for party makeupwhat should we apply on face before makeup
Previous Post

ऑयली बालों की समस्या दूर करेंगे ये कंडीशनर, जानें बनाने का तरीका

Next Post

पैरों की चर्बी को दूर करता है ये योगासन

Writer D

Writer D

Related Posts

glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

अंडे देंगे निखरी और दमकती स्किन, बस ऐसे करें इस्तेमाल

25/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Fridge
फैशन/शैली

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

25/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
Next Post

पैरों की चर्बी को दूर करता है ये योगासन

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना के 32,080 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 97.35 लाख हुई

09/12/2020
arrested

50 लाख की चरस समेत एक मादक तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

08/07/2021
kangna ranaut

बाल ठाकरे का वीडियो शेयर शिवसेना पर एक बार फिर कंगना ने साधा निशाना

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version