• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों पर जादुई असर डालती है हल्दी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

Writer D by Writer D
18/09/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Turmeric

Turmeric for hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय मसालों में हल्दी (Turmeric) का इस्तेमाल बहुत किया जाता हैं जो चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम भी करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही हल्दी आपके बालों (Hair) को भी संवारने का काम करती हैं। जी हां, हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हाल ही के शोधों में पाया गया है कि यह बालों के लिए हेयर टॉनिक की तरह काम करती है और हेयर ग्रोथ में काफी मदद करती है।

सफेद बालों से मिलेगी राहत

बता दें हल्दी (Turmeric) में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो बालों का रंग बदलने में मदद करता है। बालों में हल्दी का हेयर मास्क लगाने से सफेद बालों की समस्या से निजात मिलता है। वहीं अगर आप रोजाना हल्दी का हेयर मास्क लगाते हैं तो कुछ दिनों में ही बाल काले होने लगते हैं।

रूसी के उपचार में मदद करे

एक रिसर्च के अनुसार, हल्दी में एंटी डैंड्रफ प्रभाव होता है। इस वजह से बालों में हल्दी लगाने से रूसी की समस्या से निजात पाया जा सकता है। हल्दी के इस प्रभाव को बढ़ाने के लिए इसमें नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। दोनों के मिश्रण का तेल लगाने से रूसी का कारण बनाने वाले फंगस पिट्रोस्पोरम ओवल को खत्म किया जा सकता है। इस आधार पर रूसी का उपचार करने के लिए बालों में हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इसके परिणाम नजर आने में कुछ समय लग सकता है।

बालों के विकास में सुधार

लंबे बालों के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। चूहों पर किए गए शोध से यह भी पता चलता है कि करक्यूमिन हेयर साइकिल को बढ़ाकर बालों के विकास में मदद कर सकता है। इसके अलावा, एक अन्य रिसर्च इस बात की पुष्टि करता है कि हल्दी के अर्क और मिनोक्सिडिल का मिश्रण लगाने से स्कैल्प की बाहरी त्वचा में सुधार हो सकता है। साथ ही, इससे हेयर ग्रोथ यानी बालों के विकास को भी गति मिल सकती है। इस आधार पर ऐसा माना जा सकता है लंबे बालों के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

बालों पर इस तरह से करें हल्दी (Turmeric) का इस्तेमाल

अंडा हल्दी हेयर मास्क

एक कटोरी में 2 अंडा और 2 चम्मच शहद मिलाएं और इसमें 2 चम्मच हल्दी पाउडर डाल लें। अब तैयार हुए इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेट लें। अब इसे बालों की जड़ों और सिर में लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी और शैंपू से बालों को धो लें। इस हेयर पैक का प्रयोग सप्ताह में एक बार किया जा सकता है।

कोकोनट तेल हल्दी हेयर मास्क

एक बाउल में 4 चम्मच नारियल तेल और 1 से 2 कच्ची हल्दी की गांठ को पीसकर डालें। अब तेल को 2 मिनट तक गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो हल्दी को निचोड़कर सारा तेल निकाल लें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे बालों में लगाएं। 15 मिनट बाद बाल शैम्पू से धो लें। सप्ताह में एक बार इस हेयर पैक को लगाएं।

Tags: benefits of turmeric for hair growthdiy turmeric hair remediesnatural turmeric hair treatmentsturmeric benefits for hairturmeric benefits for scalp healthturmeric hair benefits and usesturmeric hair care benefitsturmeric hair care tipsturmeric hair mask benefitsturmeric hair treatment benefits
Previous Post

इस दिन गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Next Post

चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते है स्ट्रॉबेरी के फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post
Strawberry

चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते है स्ट्रॉबेरी के फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

बॉडीकॉन ड्रेस में श्वेता तिवारी ने मचाया गदर, किलर लुक देखकर फैंस हुए घायल

31/10/2021
Kitchen

किचन से जुड़ी हैं घर की बरकत, रखें इन बातों का ध्यान

28/12/2025
सचिन वाजे SachinWaje

सचिन वाजे की NIA हिरासत में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

15/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version