• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षक हत्याकांड के दो आरोपितों को फांसी की सजा,पांच को आजीवन कारावास

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़ जिले की पॉक्सो कोर्ट ने दो शिक्षक की हत्या के सात आरोपितों में से दो को फांसी और पांच को आजीवन कारावास की सजा दिया है।बुधवार को हत्याकांड के आरोपित राजेश सिंह और नौशाद को फंसी की सजा सुनाई गई है। इनके अलावा पांच अन्य हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी।कोर्ट ने हत्यारोपियों पर दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है।

बता दें कि, 14 जुलाई 2012 को प्राथमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष शोभनाथ मिश्र की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शिक्षक समेत सात आरोपियों को परिजनों ने नामजद किया था। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट पंकज श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई करते हुए यह सजा सुनाई।

लगभग आठ साल पहले 14 जुलाई 2012 की रात प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शोभनाथ मिश्र की उस समय अजीतनगर स्थित आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह बरामदे में बैठकर कुछ शिक्षकों के साथ बातचीत कर रहे थे।शिक्षक नेता की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक राजेश सिंह निवासी सेतापुर, प्रदीप सिंह व अशोक मिश्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

विवेचना के दौरान पुलिस ने यह दावा किया कि घटना की साजिश जेल में बंद भानु दुबे ने रची थी। घटना को भानु के छोटे भाई अनुज दुबे, नौशाद उर्फ डीएम, अरुण तिवारी उर्फ लोटा तिवारी ने अंजाम दिया था।इस तरह विवेचना में भानु दुबे, अनुज दुबे, नौशाद, अरुण तिवारी का नाम भी प्रकाश में आ गया।

तीन माह तक शांत रही कोतवाली पुलिस अचानक उस समय सक्रिय हो गई जब एसपी ने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही करने का फरमान सुनाया। फौरन गैंगेस्टर चार्ट तैयार करके सीओ के यहां भेज दिया गया।

केस का ट्रायल होने के बाद विशेष न्यायधीश पॉक्सो कोर्ट पंकज श्रीवास्तव ने आरोपियों को कड़ी सजा सुनाते हुए दो लोगों को फांसी और पांच व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मुकदमे की पैरवी अनिल कुमार मिश्र शासकीय फौजदारी के अधिवक्ता द्वारा की गई।कोर्ट के फांसी की सजा के इस फैसले के बाद प्रतापगढ़ में चर्चा तेज हो गई।

Tags: crime newsHindi Samacharlife imprisonmentpratapgarh newsup news
Previous Post

लक्ष्मी की कृपा बरसने का सपना दिखा ठगने वाला एक टप्पेबाज गिरफ्तार

Next Post

तीन वाहनों की भीषण टक्कर में दो की मौत, नौ घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi met all the people in 'Janata Darshan'
उत्तर प्रदेश

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री योगी

20/07/2026
Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post
Accident

तीन वाहनों की भीषण टक्कर में दो की मौत, नौ घायल

यह भी पढ़ें

rain in delhi

दिल्ली-एनसीआर को मिली गर्मी से राहत, तेज आंधी के साथ जमकर बरसे बादल

03/07/2021
Dengue

डेंगू के डंक से मचा हाहाकार, लखनऊ में आंकड़ा 700 के पार

28/10/2021
मेरा कोविड सेंटर My Covid Center

सीएम योगी ने लॉंन्‍च किया ‘मेरा कोविड सेंटर’ ऐप, कही ये बड़ी बात

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version