• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने दारोगा व सिपाही से की मारपीट, दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/05/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कर्नलगंज थाना पुलिस पर मारपीट कर रहे दबंगों को रोकना भारी पड़ गया। दबंगों ने पुलिस के साथ एंटी रोमियो स्क्वायड कर्मियों से भी मारपीट कर दी। इसमें चौकी इंचार्ज सिपाही समेत घायल हो गए। जबकि एंटी रोमियो स्क्वायड कर्मी भी चोटिल हो गए। पुलिस पर मारपीट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार (arrested) कर लिया है जबकि 15-20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बृजेन्द्र स्वरूप पार्क स्थित पालिका स्टेडियम में रविवार सुबह दर्शन पुरवा निवासी विकास कुमार गुप्ता दौड़ की प्रैक्टिस करने गया था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर शिवम उर्फ बग्गा से उसकी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में शिवम ने करीब 15-20 लड़के बुला लिए और विकास को मारना शुरू कर दिया। इस दौरान पालिका स्टेडियम में एंटी रोमियो स्क्वायड का दस्ता भी सादी वर्दी में घूम रहा था।

उन्होंने युवक से मारपीट होती देखी तो युवकों को रोकने की कोशिश की। इस पर बेखौफ दबंगों ने सादी वर्दी में एंटी रोमियो स्क्वायड कर्मियों पर हमला बोल दिया। एंटी रोमियो स्क्वायड की सूचना पर चौकी प्रभारी ईदगाह देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दबंगों ने पुलिस कर्मियों पर भी हमला कर दिया। मारपीट में चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह और सिपाही राहुल घायल हो गए।

सलमान खान को पुलिस ने लिया हिरासत, जानें पूरा मामला

घटना की जानकारी पर थाने का फोर्स पहुंचा और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कर्नलगंज थाना प्रभारी का कहना है कि 15-20 लोगों पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश की जा रही है। वहीं घायल पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराते हुए घटना में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

पांच करोड़, तीस लाख की अफीम बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Next Post

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Pistol Factory

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Congress

कांग्रेस पार्टी की मशाल रैली के बाद मंच टूटा, बाल-बाल बचे पीसीसी अध्यक्ष

02/04/2023
नवनीत सहगल

उप्र में एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए छह पार्क विकसित होंगे : सहगल

01/10/2020
small kitchen

किचन में रखी ये छोटी सी चीज है कई बीमारियों में लाभदायक

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version