• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिरों को नयति हॉस्पीटल के पास से गुरुवार को गिरफ्तार (Arrested) किया। इनके कब्जे से कार, मोबाइल, मार्कशीट, प्रवेशपत्र आदि बरामद कर जेल भेजा है। यह ठग पुलिस की वर्दी पहनकर छात्रों एवं लोगों के अपने झांसे में ले लेते थे।

गौरतलब हो कि विगत दिन गांव लुटाना पूर्ण, राजगढ़, चुरु, राजस्थान निवासी नरीतम ने थाना गोविंदनगर में नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि अगस्त माह में हुई रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान उसका मित्र शिवरतन निवासी जैतासर, चुरु मथुरा लेकर आया था। यहां उसकी मुलाकात सोनू मिश्रा निवासी अज्ञात व रवि कुमार निवासी बेडा, लदमीपुर, उधम सिंह नगर अलीगढ़ (आधार कार्ड की फोटो के आधार पर पता) से कराई। पुलिस की वर्दी पहने मोहित से मुलाकात करवाई। तीनों ने रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए फोन पे के माध्यम से दो खातों में करीब दो लाख रुपये डलवा लिये। पीड़ित ने खुद के साथ ठगी होने का यकीन होने पर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया तहरीर के बाद आरोपियों के मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाकर तलाश की तो उनकी लोकेशन के आधार पर गुरुवार रवि कुमार निवासी हंसराज कॉलोनी, गोवर्धन चौराहा हाईवे, मोहित कुमार निवासी नगला पीता, राया को अरेस्ट कर लिया। इनके कब्जे से मार्कशीट, प्रवेश पत्र रेलवे भर्ती बोर्ड, पुलिसकर्मी की वर्दी की शर्ट, सिपाही की टोपी, तीन मोबाइल व कार बरामद कर जेल भेजा है। इनके अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

सरकारी नौकरी के नाम पर छात्रों को करते थे टारगेट

सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षा के कोचिंग सेन्टरों में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को टारगेट करते हैं, उन्हे प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुन्जी परीक्षा से पहले उपलब्ध कराकर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी कर बडी धनराशि ऐंठ लेते हैं। दोनों ठग छात्रों का विश्वास हासिल करने के लिए खुद को पुलिस अधिकारी बताते हैं और अपनी गाड़ी में पुलिस की वर्दी दिखाकर प्रभाव डालते है और अपनी सही पहचान छिपाने के लिए छात्रों को अपना फर्जी/कूटरचित पहचान पत्र दिखाते हैं।

Tags: mathura news
Previous Post

लेनदेन के विवाद में हुई थी किसान की हत्या

Next Post

फर्जी मेडिकल बनाने के मामले में दो डाक्टर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

चीनी की कालाबाजारी पर योगी का डंडा, 400 टन स्टॉक पर होगी कार्रवाई

22/08/2026
Alleged brutality against BKU leaders Digvijay Bhati and Mohit Jatav
उत्तर प्रदेश

पहले मुझे गोली मारो, फिर इनका एनकाउंटर करो—SSP पर BKU नेताओं ने लगाया गंभीर आरोप

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव को जयंत चौधरी से मांगनी चाहिए माफी : केशव प्रसाद मौर्य

22/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

जयंत पर टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक, जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश : मायावती

22/08/2026
Next Post
Doctor

फर्जी मेडिकल बनाने के मामले में दो डाक्टर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Champat Rai

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
massive fire

युवती को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक के घर लोगों ने लगाई आग

15/04/2022
Sahjan

शुगर को कंट्रोल करेगा सहजन का भरता, डायबिटीज के मरीज डाइट में करें शामिल

08/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version