• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एटीएम से फ्राड कर पैसा निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र से एटीएम मशीन से फ्रॉड कर पैसा निकालने वाले दो शातिर बदमाशों को शुक्रवार को दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास विभिन्न बैंको के 15 एटीएम कार्ड, 10 सादे एटीएम कार्ड व दो स्वैप मशीन बरामद किया गया है।

थाना लालगंज के उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह और रानीगंज कैथोला पुलिस चौकी इंचार्ज निकेत भारद्वाज मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के रामपुर भासो के पास स्थित एक बाग से दो शातिर बदमाशों हरिकेश सरोज व धीरज सरोज को विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, 10 सादे एटीएम कार्ड पर काली पट्टी बनी हुई और दो स्वैप मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि हम लोगों को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड/डेबिट कार्ड बदल लेते हैं व उनका कोड जानकर फर्जी तरीके से एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं। हम ऐसे एटीएम बूथ को देखते हैं जहां गार्ड न हो व पैसा निकालने वालों की भीड़ रहती हो, फिर वहां ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जो देखने में सीधे-साधे या ग्रामीण परिवेश के लगते हों।

ऐसे लोगों के बगल में खड़े होकर बहाने से उनका एटीएम कार्ड लेकर अपने पास लिए एटीएम कार्ड से बदलकर उनका पिन जानकर दूसरे एटीएम मशीन से पैसा निकाल लेते हैं। हमारे पास जो स्वैप मशीनें बरामद हुई हैं, इसके प्रयोग से हम लोग एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर हमारे पास जो सादे कार्ड हैं, धोखे से उनमें एटीएम कार्ड का डाटा ट्रांसफर कर लेते हैं, फिर तैयार किये गये कार्डों से दूसरे एटीएम में जाकर पैसे निकाल लेते हैं।

गिरफ्तार बदमाशों में हरिकेश सरोज पुत्र छोटेलाल सरोज और धीरज सरोज पुत्र देवतादीन सरोज निवासी ग्राम पूरे जनई थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ है।

Tags: crime newspratapgarh news
Previous Post

ट्रक की टक्कर से लोडर सवार दो लोगों की मौत

Next Post

गोमती नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने की शिनाख्त

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
The entire family was found dead

गोमती नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने की शिनाख्त

यह भी पढ़ें

Rakesh Tikait

‘जरा संभल कर जइयो लखनऊ’… किसान आंदोलन पर UP BJP के ट्वीट पर बवाल

29/07/2021
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 11 जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये निर्देश

29/09/2024
JDU Leader Ovesh Karni

JDU नेता का तांडव, पेट्रोल डालकर पुलिसकर्मियों को जिंदा….

03/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version