• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शटरिंग ठेकेदार की हत्या में आरोपी बिल्डर समेत दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
22/07/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में शटरिंग ठेकेदार को जिंदा फूंकने वाले आरोपित बिल्डर समेत दो अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस शिकायत के बावजूद बिल्डर को पहले बचाने में जुटी रही।

गौरतलब है कि, कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एन टू रोड एमईएस कॉलोनी निवासी राजेन्द्र पाल शटरिंग का काम करता था। मृतक के बेटे अरविंद ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेन्द्र पाल श्याम नगर निवासी बिल्डर शैलेन्द्र श्रीवास्तव और राघवेंद्र तिवारी की बिल्डिंगों में शटरिंग का काम करते थे। पिता का बिल्डर पर काम के करीब 18 लाख रुपये बकाया थे, जो कई बार मांगने पर बिल्डर शैलेन्द्र श्रीवास्तव नहीं दे रहा था। पिता बुधवार को जब बिल्डर के घर गए और पैसे मांगे तो उनके साथ मारपीट की गई और ज्वलन शील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई।

बेटे ने बताया कि इस सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा तो पिता को गंभीर रूप से झुलसा पाया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए उर्सला अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे अरविंद की नामजद तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्त शैलेन्द्र श्रीवास्तव और मुनीम राघवेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपितों से पूंछताछ कर रही है।

मृतक के बेटे ने बताया कि मामले की शिकायत इससे पूर्व चकेरी थाने में की गई थी लेकिन दबंग बिल्डर की राजनीति पकड़ के चलते उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस ने कारवाई नहीं की। जिसका परिणाम है यह हुआ कि पिता की जलाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस की जांच का भरोसा न होने की बात कही है।

घटना में एसीपी कैंट मृगांक शेखर ने गुरूवार को बताया कि, चकेरी इलाके में एक व्यक्ति को जलाने की सूचना मिली थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गम्भीर

Next Post

272 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
arrested

272 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Ganga Dussehra

इस दिन मनाया जाएगा गंगा दशहरा, नोट करें पूजा विधि

23/05/2024
cm dhami

अमित शाह से सीएम धामी ने की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

24/06/2022
kapil sharma

कपिल शर्मा के साथ वर्कआउट करती नजर आईं मां

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version