• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्रा की हत्या में सिपाही पुत्र समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर में एमएससी छात्रा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एक तरफा प्यार में साथ पढ़ने वाले सिपाही के बेटे ने दो साथियों संग मिलकर हत्या की थी। जूस में नशीली गोलियां मिलाकर दिया था। इसके बाद गैंगरेप करने के बाद गला घोंटकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभी भी फरार है।

सिपाही के बेटे ने दोस्तों से कहा था मैं बचा लूंगा

डीएसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि रेल बाजार निवासी एमएससी छात्रा बुधवार सुबह कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई थी। रात 09 बजे छात्रा का शव सीओडी पुल के पास पड़ा मिला था। परिजनों ने संदेह के आधार पर उसके सहपाठी रेलबाजार निवासी सोमनाथ गौतम पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने रेलबाजार निवासी सोमनाथ गौतम और उसके दोस्त सत्यम मौर्या को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

सोमनाथ ने बताया कि साथ में पढ़ने वाली छात्रा से वह प्यार करता था, लेकिन वह किसी और से बात करती थी। इससे झल्लाकर उसने साजिश रची और बुधवार सुबह उसको मिलने के बहाने अपनी कार में बैठाया। इसके बाद उसे कैंट के एक खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर दोस्त सत्यम और फतेहपुर निवासी रावेंद्र विश्वकर्मा के साथ छात्रा का तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को सीओडी पुल के नीचे रात को फेंक कर भाग निकले थे। जांच में यह भी सामने आया कि सोमनाथ के पिता सिपाही हैं, जबकि सत्यम के पिता फॉलोवर हैं। सोमनाथ ने कहा था कि हत्या कर दो मेरे पिता पुलिस विभाग में हैं मैं सब मैनेज कर लूंगा।

कार में शव को लेकर घूमते रहे हत्यारे

पुलिस के मुताबिक दो से तीन बजे के बीच छात्रा की हत्या की और शाम सवा छह बजे शव फेंका। यानी आरोपी कार में ही शव डालकर तीन से साढ़े तीन घंटे तक इधर-उधर घूमते रहे थे। परिजनों ने सोमनाथ से बेटी के लापता होने की बात की तो वह किसी भी जानकारी से मुकर गया। बताया कि वह किसी जरूरी काम से वाराणसी जा रहा है। पुलिस ने सोमनाथ के घर पर दबिश दी तो वह मिल गया।

Tags: crime newskanpur newsmurderup news
Previous Post

अतीक के बेटे समेत 15 के खिलाफ जानलेवा, अपहरण और फिरौती का मुकदमा दर्ज

Next Post

एक साल से फरार वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
arrested

एक साल से फरार वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

kakuda movie

सोनाक्षी हॉरर कॉमेडी फिल्म “ककुड़ा” में करेंगी काम

03/09/2021

‘तालिबान हमें कश्मीर जीतकर कर देगा’, इमरान की पार्टी की नेता ने किया दावा

24/08/2021
death of the inspector from a heart attack

बस्ती पुलिस ने अपराध में संलिप्त अपराधियों के 13 गिरोह को किया रजिस्टर्ड

31/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version