• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत

Writer D by Writer D
06/01/2023
in उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों (Road Accident) में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मचने के साथ गांव में सन्नाटा पसर गया।

लालगंज क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी अर्जुन (24) पुत्र माधव सिंह अपने साथी पृथ्वीराज (22) को बाइक पर बैठाकर किसी काम के सिलसिले में दुबार कला गया था। बुधवार की रात दोनों एक ही बाइक से वापस घर आ रहे थे। कठवार गांव पहुंचे थे कि कोहरे के चलते सामने खड़ी ट्रक नहीं दिखाई दी और बाइक ट्रक में जाकर भिड़ गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां गुरूवार की भोर अर्जुन सिंह की मौत हो गई। घायल पृथ्वीराज का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया सिंह ने बताया कि रात में बाइक सवार दोनों युवक खड़े ट्रक में पीछे से घुस गए। इसमें अर्जुन सिंह की मौत हो गई।

कानपुर जिले स्थित थाना अमराजपुर के प्रेमनगर सिकंदरा गांव निवासी वर्षीय सोनू उर्फ कुट्टु (40) गुरुवार की शाम हलिया बाजार की ओर बाइक से जा रहा था। हलिया-लालगंज मार्ग पर पावर हाउस के समीप तेजगति से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे एसएसआई सुभाषचंद्र यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हलिया क्षेत्र के बिमौरी गांव स्थित ससुराल में पत्नी के साथ रहकर क्षेत्र में फेरी कर विसातबाना का सामान बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। हादसे के बाद चालक पकअप लेकर फरार हो गया।

Tags: accident newsmirjapur news
Previous Post

10-10 हजार के इनामिया तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Next Post

06 जनवरी राशिफल: खुल जाएगी इन छह राशियों की किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार

22/09/2026
Next Post
Horoscope

06 जनवरी राशिफल: खुल जाएगी इन छह राशियों की किस्मत

यह भी पढ़ें

योगी सरकार का बड़ा फैसला Yogi government's big decision

प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारियों को योगी सरकार ने दी प्रोन्नति

06/11/2020
highcourt

1862 से चल रहा स्कूल बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण : हाईकोर्ट

14/02/2022
India-Canada

निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, RCMP को नहीं मिला कोई ठोस सबूत

10/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version