Main Sliderइटावाउत्तर प्रदेशक्राइम

SP को थप्पड़ मारने वाले BJP के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, विमल भदौरिया की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

दरअसल, इटावा में 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान हो रहे थे। इसी दिन बढ़पुरा ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश राजपूत और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आनंद यादव के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा शुरू हो गया। बीच बचाव करने पहुंचे एसपी सिटी प्रशांत कुमार के साथ मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई।

इस दौरान ही एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने अपने उच्चाधिकारियों से बात की, जिसका वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो में एसपी सिटी कहते हैं, ‘भारतीय जनता पार्टी के लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, भाजपाई बम, हथगोले ले कर आए हैं और फायरिंग कर रहे हैं।’ इसके बाद एसपी सिंटी ने सदर विधायक सरिता भदौरिया के सामने हाथ भी जोड़ लिए।

इस देश के कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 54 लोगों की मौत

एसपी सिटी प्रशांत कुमार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 100 से 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था। इसके साथ ही गैंगस्टर और भाजपा नेता विमल भदौरिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। विमल भदौरिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है और लोगों को गिरफ्तार कर रही है।

इसी बीच पुलिस ने कल यानी 12 जुलाई को शाम को हंगामा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में से विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी और श्याम सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया। सबके खिलाफ 78/21 धारा 147, 148, 149, 332, 336, 352, 353, 307, 269 270 , 34 व 188 व 7 सीएलए व 151/ 57 एवं 3 महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button