• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट, टॉस से हुआ जीत-हार का फैसला

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
up panchayat result

टॉस से हुआ जीत-हार का फैसला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना काफी धीमी गति से चल रही है। प्रयागराज में रात आठ बजे तक 23 विकास खंडों में 271 ग्राम प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य के 184 और बीडीसी के 268 पदों का रिजल्ट घोषित हो पाया। जिला पंचायत के 84 पदों में से अभी तक किसी पद का रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया है।

वहीं, प्रयागराज के सोरांव के करौदी गांव में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। इसलिए जीत के लिए टॉस का सहारा लिया गया। टॉस में जीते भुंवरलाल को विजयी घोषित कर ग्राम प्रधान का सर्टिफिकेट दिया गया। राजबहादुर और भुंवरलाल दोनों को बराबर 170 मत मिले थे। इसके बाद आरओ सुरेश चंद्र यादव ने टॉस कराया। भुंवरलाल टॉस जीतकर करौंदी गांव के प्रधान बन गए हैं।

प्रधानी के चुनाव में जीत दर्ज करने वाली कई महिला ग्राम प्रधानों को न तो अपने विधायक का नाम पता है न सांसद का। उन्हें यूपी के सीएम और देश के प्रधानमंत्री का नाम भी नहीं पता। इसमें एक अनीता देवी हैं जिनका चुनाव निशान इमली था। यही हाल आद्योगिक इलाके के पिपराव गांव की प्रधान चुनी गईं पार्वती का भी है। इन्हें भी अपने सीएम और सांसद, विधायक के नाम की जानकारी नहीं है।

प्रयागराज में विजय जुलूस पर रोक के बावजूद कई निर्वाचित प्रतिनिधि कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर करछना ब्लॉक के निंदौरी ग्राम सभा से सामने आई है, जहां निर्वाचित प्रतिनिधि ने जीत हासिल करने के बाद जमकर जश्न मनाया। दर्जनों लोगों ने निर्वाचित प्रतिनिधि के पैर छुए और इस दौरान ज्यादातर लोगों ने मास्क तक नहीं लगा रखा था।

फिलहाल प्रयागराज में मतगणना जारी है। इस मतगणना में 10 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। दो शिफ्ट में मतगणना का काम किया जा रहा है अब सोमवार तक सुबह इस चुनाव के फाइनल रिजल्ट आने की उम्मीद है।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat chunav countingPanchayat Chunav Newsup panchayat chunav
Previous Post

चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 1573 ग्राम सोना

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज मिश्र का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना से भी थे संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Next Post
BJP spokesperson Manoj Mishra dies

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज मिश्र का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना से भी थे संक्रमित

यह भी पढ़ें

massive fire

लखनऊ हाइवे पर भीषण आग की चपेट में आई कई दुकानें, लाखों का सामान राख

12/03/2023
जेपी नड्डा JP Nadda

जेपी नड्डा ने वीडियो शेयर कर पूछा, ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी?

27/12/2020
TV sets will be expensive

विनिर्माण में उपयोग होने वाले कलपुर्जे पर लगा 5 फीसद आयात शुल्क

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version