• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन के खतरनाक वायरस की भारत में एंट्री, इस राज्य में मिले HMPV के 2 केस

Writer D by Writer D
06/01/2025
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Norovirus

Norovirus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चीन का खतरनाक वायरस भारत में भी पहुंच गया है। कर्नाटक में HMPV के दो केस मिले हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दोनों मामलों का पता लगाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, बेंगलुरु में आठ महीने के बच्चे और तीन महीने की बच्ची में इस वायरस की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि तीन महीने की बच्ची को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि 8 महीने के बच्चे का इलाज अभी जारी है। दोनों को बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ICMR ने कहा है कि हालात पर केंद्र सरकार की नजर है। आईसीएमआर ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं।

चीन में बहुत तेजी से फैल रहा वायरस

चीन में HMPV वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। इसके प्रकोप को देखते हुए चीन के कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। चीन के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। चीन में एक बार फिर से मास्क वाला दौर लौट आया है। हजारों लोग इस वायरस की चपेट में हैं। बुजुर्गों और बच्चों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। अस्पतालों के बाहर मरीजों की लाइन लगी हुई हैं। चाइल्ड वॉर्ड में सबसे ज्यादा मरीज हैं।

चीन के हालात पर भारत की नजर

चीन के हालात पर भारत की नजर है। भारत सरकार भी इस वायरस को लेकर अलर्ट हो गई है। सरकार ने HMPV को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। सरकार ने सांस संबंधी लक्षणों और इन्फ्लूएंजा के मामलों की बारीकी से निगरानी के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा कि MPV मामलों की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़ाई जाएगी ICMR पूरे साल HMPV वायरस के रुझानों की निगरानी करेगी।

भारत सरकार ने नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को निगरानी रखने के लिए कहा है। इसके अलावा भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से भी ताजा अपडेट साझा करने के लिए कहा है। सरकार का कहना है कि वह सांस संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

HMPV वायरस के लक्षण

कोराना जैसे लक्षण
तेज बुखार और खांसी
सांस लेने में परेशानी
फेफड़ों में संक्रमण
नाक बंद होना
गले में घरघराहट
संपर्क में आने से फैलता है

HMPV वायरस क्या है?

कहा जा रहा है कि HMPV वायरस पिछले कई दशकों से मौजूद है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, 2001 में पहली बार नीदरलैंड्स में इसकी पहचान हुई थी। सांस की बीमारी वाले बच्चों के सैंपल में वायरस की पुष्टि हुई थी। HMPV पैरामाइक्सोविरीडे परिवार का वायरस है। वायरस सभी मौसम में हवा में मौजूद होता है। संक्रमित लोगों के खांसने-छींकने से फैलता है। इसके सर्दियों में ज्यादा फैलने का खतरा है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि HMPV वायरस 1958 से व्यापक रूप से फैला हुआ था।

Tags: HMPV AlertHMPV CureHMPV precautionHMPV SymptomsHMPV Virus
Previous Post

मकर संक्रांति पर बनाएं तिल के लड्डू, ये रही आसान रेसिपी

Next Post

शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता हैं गुरु गोबिंद सिंह महाराजः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा से दिल्ली तक मनोहर लाल का सफर, 12 साल की सियासी यात्रा

26/10/2026
Next Post
CM Yogi

शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता हैं गुरु गोबिंद सिंह महाराजः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

चार वन गांवों को मिला राजस्व ग्राम का दर्जा

09/01/2022
Chhattisgarh Government

छत्तीसगढ़ सरकार ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग के गठन की अधिसूचना की जारी

15/03/2024
IMF gives 1 billion dollar aid to Pakistan

तनाव के बीच IMF ने दी पाकिस्तान को मदद, तो फूट पड़ा दुनियाभर का गुस्सा

10/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version