• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुशीनगर और देवरिया में खुलेंगे दो महाविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय करेगा संचालन

Writer D by Writer D
18/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया
0
gorakhpur university

gorakhpur university

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध दो महाविद्यालय खुलने जा रहे हैं। इसका प्रबंधन और संचालन विश्वविद्यालय खुद ही करेगा। इन महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त होगा। ये महाविद्यालय कुशीनगर और देवरिया में खोले जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है। कुशीनगर के रामकोला, बरडीहा में बने राजकीय महाविद्यालय को संघटक महाविद्यालय के रूप में तब्दील करने का निर्णय लिया जा चुका है। देवरिया में भी जल्द एक राजकीय महाविद्यालय को चुना जाएगा।

दरअसल, शासन ने प्रदेश के 13 राज्य विश्वविद्यालयों के कार्यक्षेत्र में दो-दो संघटक महाविद्यालय खोले जाने का निर्णय लिया है। आधारभूत संरचना के तौर पर शासन नवनिर्मित व निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपने जा रहा है। दिशा-निर्देश के मुताबिक यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय की परिनियमावली के मुताबिक संचालित किए जाएंगे।

NTPC के वरिष्ठ प्रबंधक का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

महाविद्यालय का संपूर्ण प्रशासकीय, वित्तीय और शैक्षणिक नियंत्रण विश्वविद्यालय के हाथों में होगा। महाविद्यालय के पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के परिनियमों के अंतर्गत संचालित होंगे। परीक्षा से लेकर डिग्री देने तक की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय ही करेगा।

संघटक महाविद्यालय में चलाए जाने वाले सभी पाठ्यक्रम स्व-वित्तपोषित योजना के तहत संचालित होंगे। इनमें नियुक्त होने वाले सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं होंगे। उनका वित्त-पोषण स्व-वित्तपोषित व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ही किया जाएगा। कुशीनगर में विज्ञान, देवरिया में कला संकाय के कोर्स होंगे।

आप पार्टी के प्रभारी संजय सिंह को फोन पर मिली जलाकर मारने की धमकी

विश्वविद्यालय ने इन महाविद्यालयों के संचालन को लेकर प्राथमिक कार्ययोजना तैयार की है। जिसके तहत कुशीनगर के महाविद्यालय में विज्ञान से जुड़े रोजगारपरक पाठ्यक्रम जबकि देवरिया के महाविद्यालय में कला संकाय से जुड़े पाठ्यक्रम संचालित होंगे। विश्वविद्यालय की ओर प्रस्तावित कई नए रोजगार पाठ्यक्रम इन महाविद्यालयों में संचालित किए जा सकते हैं।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि संघटक महाविद्यालयों के संचालन की कार्ययोजना शासन की ओर से मांगी गई है। कार्ययोजना तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द इसे शासन को भेजा जाएगा। दोनों ही महाविद्यालयों से बाजार की मांग के मुताबिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।

Tags: Gorakhpur UniversityKushinagarup news
Previous Post

NTPC के वरिष्ठ प्रबंधक का फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

घर का जाल तोड़कर बदमाश नकदी समेत जेवरात लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
Next Post

घर का जाल तोड़कर बदमाश नकदी समेत जेवरात लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

IED blast

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद, तीन घायल

04/03/2021
Shukra-Rahu

राहु और शुक्र की युति 31 मार्च को, इन राशियों की बुलंद रहेगी किस्मत

29/03/2024

प्रतिज्ञा के ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ ने दुनिया को कहा अलविदा, ऑर्गन फेलियर से हुआ निधन

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version