• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में दबोचे गए दाे डकैत, नगदी बरामद

Writer D by Writer D
25/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम खैरो में हुई डकैती मामले में पुलिस को दो बदमाशों को गिरफ्तार (Arrested) करने में सफलता मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस ने यहां पुलिस लाइन में शुक्रवार को संवाददाताओं के समक्ष इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि बीते दिनों गुरूसरांय के खैरो गांव में एक जैन परिवार के घर हुई डकैती मामले के खुलासे के लिए पांच अलग अलग टीमों का गठन किया गया था। जांच में पता चला था कि आठ बदमाशों ने इस लूट कांड को अंजाम दिया था।

इस मामले में एडीजी जोन कानपुर व एसएसपी के निर्देश पर स्वाट, रक्सा, मऊरानीपुर व गुरसरांय पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच पुलिस को देर रात जानकारी मिली थी कि सिंगार तिराहे पर डकैती के आरोपी आने वाले हैं। इसी के चलते पुलिस ने चैकिंग शुरू कर दी। इस बीच बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक पर सवार एक बदमाश के पैर मे गोली लगी जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच (Arrested) लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अर्जुन शिवहरे निवासी मुस्करा हमीरपुर का है जबकि दूसरा साथी अजय अहिरवार उसी गांव है जहां डकैती हुई थी। बदमाशों ने पूछताछ में डकैती में संलिप्तता की बात कबूल ली और उनके कब्जे से तीन लाख चालीस हजार रुपये तथा घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गये हैं ।

एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम दिये जाने की घोषणा की साथ ही उम्मीद जतायी कि जल्द ही शेष अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

गौरतलब है कि ग्राम खैरो नुनार में श्रेयांश जैन के घर बीते 19 मार्च को असलहाधारी बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर घर में रखे लगभग 12 लाख रुपये व लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे और तमंचे की बट से पिता-पुत्र पर हमलाकर घायल कर दिया था।

Tags: Jhansi news
Previous Post

पूर्व मंत्री याकूब पर कसा शिकंजा, 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Next Post

अपार्टमेंट बनाकर बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

15/10/2026
Solar Rooftop
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर निशाना

15/10/2026
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

अपार्टमेंट बनाकर बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

यह भी पढ़ें

Medical Students

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में फंसे है लखनऊ के 60 लोग

28/02/2022
PM Modi inaugurates Rajasthan Global Investment Summit 2024

राजस्थान राइजिंग तो है ही, रिलायबल भी है, राजस्थान ग्रहणशील है और समय के साथ खुद को निखारना जानता है: प्रधानमंत्री

09/12/2024

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

16/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version