• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो सरकारी बैंकों ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, इस सर्विस चार्ज में किया इजाफा

Writer D by Writer D
11/09/2022
in Business, Main Slider
0
Banks

Banks

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के दो सरकारी बैंकों (Government Banks) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOI) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas) ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में इजाफा किया है. दोनों ही बैंकों ने अपनी MCLR दरों में 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. इससे ग्राहकों के लिए ज्यादातर कर्ज महंगा हो जाएगा. MCLR दर में इजाफे का असर कार, पर्सनल और होम लोन पर पड़ेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) लगातार रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा कर रहा है.

कब से लागू होंगी नई दरें

इंडियन ओवरसीज बैंक की नई ब्याज दरें 10 सितंबर से लागू हो गई हैं. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, ओवरनाइट के लिए MCLR 7.05 फीसदी होगा. एक महीने के लिए MCLR को 7.15 फीसदी रखा गया है. तीन और छह महीने के लिए MCLR 7.70 फीसदी रखा गया है. एक साल के लोन पर MCLR को 7.65 फीसदी से बढ़ाकर बैंक ने 7.75 फीसदी कर दिया गया है.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कितना किया इजाफ

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक साल के MCLR रेट को 7.70 फीसदी से बढ़ाकर 7.80 फीसदी कर दिया है. बैंक ने ये जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान दी है. छह महीने के लोन के लिए MCLR को 7.55 फीसदी से बढ़कर 7.65 फीसदी कर दिया गया है. तीन महीने के MCLR को 7.45 फीसदी से 7.50 फीसदी कर दिया है. बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से कहा गया है कि नई दरें 12 सितंबर 2022 से लागू होंगी.

मुकेश अंबानी ने खरीदी एक साथ दो कंपनी, जानिए कितने करोड़ में हुई डील

MCLR बढ़ने का असर

किसी भी बैंक के MCLR में बढ़ोतरी से कार, पर्सनल और होम लोन महंगा हो जाता है. MCLR बढ़ने से आपके लोन की ईएमआई बढ़ जाती है. नए लोन लेने वालों के लिए MCLR का बढ़ना अच्छा नहीं है. इससे उन्हें ज्यादा महंगा कर्ज मिलेगा. मौजूदा ग्राहकों के लिए लोन की ईएमआई तब बढ़ेगी जब लोन रीसेट की डेट आएगी. MCLR वो न्यूनतम दर है जिस पर बैंक ग्राहकों को कर्ज ऑफर करते हैं.

Tags: Bank Newsbank of barodaBank servicebanks updatesindian overseasmclrrepo rate
Previous Post

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके, 7.7 तीव्रता की तीव्रता से हिली धरती

Next Post

‘सुशांत का ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉलीवुड को बर्बाद….’, एक्टर की बहन ने फिल्म सिटी पर किया वार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Sushant Singh

'सुशांत का 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड को बर्बाद....', एक्टर की बहन ने फिल्म सिटी पर किया वार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड सरकार ने पांच बैंकों के साथ किया अनुबंध, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

16/10/2024
CM Yogi

सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों पर योगी सरकार सख्त, दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

11/03/2021
Murder

आतंकियों ने रेलवे कांस्टेबल की गोली मारकर की हत्या, सर्च ऑपरेशन जारी

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version