• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर के सामने जमकर चली तलवारें, दो पक्षों के विवाद में आग से झुलस गया उदयपुर

Writer D by Writer D
16/05/2025
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Two groups clashed in front of the temple

Two groups clashed in front of the temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में गुरुवार देर शाम तनावपूर्ण माहौल हो गया। यहां दो पक्षों में विवाद के बाद तलवारबाजी हो गई। तनाव बढ़ा और आगजनी कर दी गई। घटनाक्रम को लेकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को काबू में करने को लेकर पुलिस अ​धिकारी पहुंचे और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

मामला जिले के धानमंडी थाना क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर (Temple) के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर के सामने सब्जी बेचने वाले सत्यवीर से कुछ लड़के सब्जी खरीदने आए थे। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आपसी कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इस दौरान सब्जी खरीदने आए लड़के ने सत्यवीर की दुकान पर पत्थर फेंका और भाग गया। इसको लेकर सत्यवीर ने धानमंडी थाने में सूचना दी और वह वापस दुकान पर आ गया। दुकान पर आकर सत्यवीर अपना काम करने लगा। इसी दौरान रात 10 बजे अचानक 4-5 लड़के तलवार व लाठियां लेकर आए और सत्यवीर पर हमला कर दिया।

तलवार के हमले से सत्यवीर घायल हो गया। उसे एमबी अस्पताल ले जाया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही धानमंडी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच विभिन्न संगठनों के लोग भी जुटने लगे। देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने मंदिर (Temple) के पास सब्जी विक्रेताओं के टीन व खोखे जला दिए।

मामला गंभीर होता देख एसपी योगेश गोयल समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भारी पुलिस बल तैनात कर पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Tags: crime newsrajasthan news
Previous Post

कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , जानें इन दिनों क्या करें क्या नहीं

Next Post

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बिजली गिरने से CRPF अधिकारी की मौत, तीन जवान घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Lightning

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बिजली गिरने से CRPF अधिकारी की मौत, तीन जवान घायल

यह भी पढ़ें

Transgenders

इस राज्य में किन्नरों को मिलेगा OBC का दर्जा, सरकारी पेंशन के होंगे हकदार

07/09/2023

डिप्टी CM केशव मौर्य की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने इस मामले में भेजा नोटिस

09/12/2021
Sita Navami

इस दिन मनाई जाएगी सीता नवमी, इस मुहूर्त में करें पति की लंबी उम्र के लिए पूजा

27/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version