• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Operation Sindoor: भारत ने आतंक के आकाओं को दिया करारा जवाब, लश्कर के दो हाई-वैल्यू आतंकी ढेर

Writer D by Writer D
07/05/2025
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Operation Sindoor

Operation Sindoor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंक के गढ़ में घुसकर करारा जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारत ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक घुसकर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

भारतीय सशस्त्र बलों ने इन आतंकी कैंपों को चिन्हित कर निशाना बनाया जो भारत पर कई हमलों के पीछे के दोषी थे। वहीं अब खबर आ रही है कि इस सटीक कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो टॉप कमांडर (Terrorists) मारे गए हैं। इन दोनों को लश्कर की आतंकी गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जाता था।

दो टॉप आतंकी (Terrorists) हुए ढेर

इनमें पहला नाम है हाफिज अब्दुल मलिक का, जो लश्कर का एक बड़ा ऑपरेशनल कमांडर बताया जा रहा है। वह मुरिदके स्थित लश्कर के मुख्यालय ‘मरकज़ तैय्यबा’ में मौजूद था, जहां पर यह हमला हुआ। दूसरा आतंकी मुद्दसिर था, जो लश्कर की विदेशी आतंकियों (Terrorists) से जुड़ी साजिशों का मास्टरमाइंड माना जाता है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को खुफिया एजेंसियों और सेना के विशेष दस्तों ने मिलकर अंजाम दिया। इस कार्रवाई को भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, इस कदम के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह संदेश दे दिया है कि वह अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय भी तबाह

भारत की ओर से जिन आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है, उसमें जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय भी शामिल है। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के कैंप को भी तबाह कर दिया गया है। सबसे बड़ा हमला बहावलपुर में किया गया जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 100 किमी अंदर स्थित है और यहां पर जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है। अब इसे निपटा दिया गया है।

Operation Sindoor : भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, 9 आतंकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

इसी तरह सांबा सेक्टर की सीमा से 30 किमी अंदर मुरीदके नाम की जगह पर लश्कर-ए-तैयबा का कैंप था। उसे भी जमीन में मिला दिया गया है। मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों के आतंकवादी यहीं से थे। यहां 26/11 मुंबई हमलों से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा का ट्रेनिंग सेंटर था। अजमल कसाब ने यहीं पर ट्रेनिंग ली थी। यहां संगठन का मुख्यालय भी शामिल है, जहां डेविड हेडली और तहव्वुर राणा ने दौरा किया था।

Tags: Operation Sindoor
Previous Post

Operation Sindoor : भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, 9 आतंकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Next Post

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह बनी Operation sindoor का चेहरा, जानें इनके बारे में

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Upma
Main Slider

झटपट बनने वाला ये नाश्ता बच्चों को भी आता है पसंद

15/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

पहाड़ों में बागवानी को मिलेगा नया बाजार, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज पर फोकस

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
Next Post
Colonel Sofia Qureshi and Wing Commander Vyomika Singh

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह बनी Operation sindoor का चेहरा, जानें इनके बारे में

यह भी पढ़ें

Road Accident

दो अलग-अलग सड़क हादसाें में छह की मौत

11/11/2023
प्लास्टिक फैक्टरी में धमाके से चार की मौत Four killed in a blast in a plastic factory

अफगानिस्तान : धमाके से दहला पश्चिमी काबुल, 13 की मौत, 30 से अधिक घायल

24/10/2020

देश में कोरोना: 24 घंटे में मिले कोरोना के 18,454 नए मामले

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version