• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले तेज, 24 घंटे में दो युवकों की हत्या

Writer D by Writer D
06/01/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Two Hindu youths killed in Bangladesh in 24 hours

Two Hindu youths killed in Bangladesh in 24 hours

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांग्लादेश (Bangladesh) में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी गई है। इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। अब तक देश में फैली आशांति के बीच पिछले 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या हुई है। 40 वर्षीय शरत चक्रवर्ती मणि जो एक किराना दुकान के मालिक थे उनकी सोमवार की रात को नरसिंदी में हत्या कर दी गई, जबकि उसी दिन जशोर के मणिरामपुर में हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर और गला रेतकर हत्या कर दी गई।

दुकानदार को मौत के घाट उतारा

मणि पर पालाश उपजिला के चारसिंदुर बाजार में उस समय धारदार हथियारों से हमला किया गया, जब वो हमेशा की तरह अपनी दुकान चला रहे थे। बांग्लादेश के समाचार चैनल ब्लिट्ज ने मौके पर मौजूद लोगों के हवाले से बताया कि अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

शरत चक्रवर्ती मणि की पत्नी अंतरा मुखर्जी एक हाउसवाइफ हैं। उनका एक 12 साल का बेटा है। मणि पहले साउथ कोरिया में काम कर चुके थे और कुछ साल पहले ही बांग्लादेश (Bangladesh) लौटे थे। यहां वो एक किराना की दुकान चलाया करते थे। परिवार के एक सदस्य ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि मणि बेहद सादा जीवन जीते थे और किसी से उनका कोई विवाद नहीं था।

हिंदू पत्रकार की भी हत्या

मणि की हत्या उसी दिन हुई, जिस दिन जशोर के मणिरामपुर में हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी (जिन्हें राणा प्रताप के नाम से भी जाना जाता है) की भी हत्या कर दी गई। 45 साल के फैक्ट्री मालिक और बीडी खबर के कार्यकारी संपादक राणा को कोपालिया बाजार इलाके में सिर में कई गोलियां मारी गईं और उनका गला रेत दिया गया।

मणिरामपुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) मोहम्मद रजिउल्लाह खान ने बताया कि हमला शाम करीब 6 बजे हुआ। उन्होंने कहा, राणा के सिर में तीन गोलियां मारी गईं और उनका गला रेत दिया गया। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे। शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हम हमलावरों की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से 7 खाली कारतूस बरामद किए हैं।

18 दिन में 6 मौत

मयमनसिंह जिले में पिछले महीने दीपु चंद्र दास, जो एक स्थानीय गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे, को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उनके शव को एक पेड़ से लटकाकर आग लगा दी गई।

इसी के बाद से देश में अब तक कई अल्पसंख्यक हमले का शिकार हुए हैं। पिछले हफ्ते 50 वर्षीय खोकन दास—एक हिंदू दवा दुकान मालिक और बीकेश मोबाइल बैंकिंग एजेंट—पर केहरभांगा बाजार में दुकान बंद कर घर लौटते समय हमला किया गया। तिलाई इलाके के पास तीन से चार हमलावरों ने उन पर हमला किया और बाद में चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

इसी तरह, पिछले हफ्ते ही मयमनसिंह में बजेंद्र बिस्वास नामक एक हिंदू गारमेंट फैक्ट्री कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Tags: bangladesh news
Previous Post

लाल धातु का जलवा, सोना-चांदी को पछाड़ नया रिकॉर्ड

Next Post

SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा नाम काटे गए

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Panchayat Elections

SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा नाम काटे गए

यह भी पढ़ें

Ujjain illuminated with more than 18 lakh lamps

18 लाख 82 हजार 229 दीयों की रोशनी से जगमगायी महाकाल की नगरी

18/02/2023
UP PCS

बदल गया UP PCS मेंस का पैटर्न, अब ऐसी ली जाएगी परीक्षा

23/02/2023
cm yogi

हर नागरिक का जीवन कीमती, किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए : योगी

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version