Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमफर्रूखाबाद

एक करोड़ की अफीम के साथ दाे अंतरराज्यीय मादक तस्कर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक करोड़ की अफीम सहित दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचना मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर झारखंड से अफीम लेकर बरेली जा रहे हैं। पुलिस ने इटावा बरेली हाइवे पर थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र मदनपुर चौकी क्षेत्र में काली नदी के पुल पर नाकेबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने संजय आँवला बरेली, व बाबूचंद्र निवासी चतरा झारखण्ड के कब्जे से चार किलो अफीम तथा 80 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

NIA के हत्थे चढ़ा लश्कर का ओवरग्राउंड वर्कर, खाते में मिले 50 करोड़ रुपए

पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह तस्कर काफी समय से मादक पदार्थो की तस्करी कर रहे थे। इनके पास बरामद 4 किलो अफीम की कीमत अंतर्राज्यीय बाजार एक करोड़ बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button