• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोडवेज बस खाई में गिरने से दो की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
02/04/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Roadways Bus Falls

Roadways Bus Falls

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर आइटीबीटी गेट शेरगढ़ी के पास रोडवेज की बस (Roadways Bus) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार देहरादून में चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना है।

आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर आईटीबीपी कैंप, शेरगढ़ी के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस (Roadways Bus) अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में बस चालक-परिचालक सहित 40 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोगों का उपचार चल रहा है। मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, जिला प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। राहत बचाव कार्य में स्थानीय निवासियों ने भी सहयोग किया।

घायलों को गंभीर हालत में दून चिकित्सालय और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान महक लखेड़ा पुत्री सुधाकर लखेड़ा उम्र 15 वर्ष निवासी मसूरी, सुधा पत्नी सुधाकर लखेड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी मसूरी की मृत्यु हो गई है। बाकी घायलों का मैक्स और दून चिकित्सालय उपचार चल रहा है।

जिलाधिकारी सोनिका ने मैक्स अस्पताल और दून चिकित्सालय में पहुंचकर घायलों का हालचाल लेते हुए बेहतर उपचार के लिए संबंधित अधिकारी और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने मैक्स अस्पताल में नगर मजिस्ट्रेट और दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उप जिलाधिकारी सदर को तैनात किया है। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिये जाएंगेः मंत्री जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून चिकित्सालय और मैक्स अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लेते हुए चिकित्सकों को उचित उपचार के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि बस किन कारणों से दुर्घटनास्त हुई है इसके लिए जांच की आदेश दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं। सरकार की तरफ से घटना में जो तत्काल मुआवजा राशि दी जाती है वह अनुमन्य राशि घायलों को दी जा रही है। साथ ही घटना में जो हताहत हुए हैं उनके परिजनों को सरकार की तरफ से 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मंत्री गणेश जोशी  अस्पताल पहुंचकर बस दुर्घटना में घायलों का हालचाल लेते 

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

मृतकों का विवरणः-

1. महक लखेड़ा, उम्र 15 वर्ष पुत्री सुधाकर लखेड़ा निवासी-कैम्प्टी मसूरी

2. सुधा, पत्नी सुधाकर लखेड़ा, उम्र 40 वर्ष, निवासी-कैम्प्टी मसूरी

घायलों का विवरण

– अनीता शर्मा, उम्र 48 वर्ष निवासी दिल्ली, गंभीर घायल

– सलमा खातून, उम्र 65, निवासी मसूरी, गंभीर घायल

– मुकुल सिसोदिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी आगरा, सामान्य घायल

– रजनी सिसोदिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी आगरा, सामान्य घायल

– मुकुल शर्मा, उम्र-19, निवासी- दिल्ली, सामान्य घायल

– आशी पुत्री सतीश, उम्र 12 वर्ष, मेरठ, उत्तर प्रदेश

– नरेश पुत्र अतर सिंह, उम्र 38 वर्ष, मेरठ

– रेखा पत्नी स्व. सतीश, उम्र 40 वर्ष

– आशू पुत्री सतीश, उम्र 18 वर्ष, मेरठ

– भूपेंद्र कुमार मलिक पुत्र देवेंद्र कुमार मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी जींद, हरियाणा

– विक्रम बिष्ट (परिचालक) पुत्र मुकंद सिंह बिष्ट उम्र 34 वर्ष निवासी मोहकमपुर, देहरादून

– गुरलीन उम्र 18 वर्ष

– प्रीति 21 वर्ष

– मानसी उम्र 20

– आशा उम्र 22 वर्ष

– रवि उम्र 24 वर्ष पुत्र जगबीर निवासी पिल्लूखेड़ा मंडी, हरियाणा, जींद

– पुष्पेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष, राजस्थान

– आकाश पुत्र सतीश उम्र 17 वर्ष निवासी मेरठ

– आंचल 21 वर्ष, मेरठ

– रेखा उम्र 40 वर्ष

– शिवम उम्र 17 वर्ष निवासी मेरठ

– शिवानी उम्र 24 वर्ष पत्नी मंगू सिंह निवासी मुरादाबाद, जहांगीरपुर, उत्तर प्रदेश

– मंगू सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी मुरादाबाद जहांगीरपुर उत्तर प्रदेश

– मोनिका उम्र 34 वर्ष निवासी दिल्ली

– आरव उर्फ लक्ष्य 3 वर्ष,

– जागृति 9 वर्ष

– जितेश उम्र 38 वर्ष निवासी दिल्ली

– राधिका उम्र 13 वर्ष पुत्री सुमन मसूरी हुसैनगंज

– सुमन उम्र 40 साल निवासी मसूरी हुसैनगंज

– रूपा उम्र 27 साल पत्नी नरेश निवासी राठ

– नुकूल उम्र 8 वर्ष पुत्र नरेश

– काव्या उम्र 4 वर्ष

– हर्षित शर्मा उम्र 26 वर्ष पुत्र मनोज शर्मा निवासी जयपुर राजस्थान

– गोविंद सैनी उम्र 25 वर्ष पुत्र कैलाश सैनी निवासी राजस्थान

– योगेश उम्र 30 वर्ष निवासी राजस्थान

– शिवम उम्र 28 वर्ष निवासी राजस्थान

– सुधीर सिंह कैंतुरा उम्र 59 वर्ष पुत्र बचन सिंह कैंतुरा निवासी घंटाघर मसूरी

– रोबिन पुत्र समय सिंह (चालक)

Tags: accident newsdehradun newsUttarakhand News
Previous Post

भाजपा सरकार में जनता की नहीं पुलिसकर्मियों की आय बढ़ी: अखिलेश यादव

Next Post

बारिश और मौसम की मार से किसान बेहाल, सीएम योगी ने बनाया ये प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
CM Yogi

बारिश और मौसम की मार से किसान बेहाल, सीएम योगी ने बनाया ये प्लान

यह भी पढ़ें

Basant Panchami

बसंत पंचमी कब है? नोट कर लें डेट और पूजा-विधि

20/12/2024
vaishno devi

5 महीने बाद रविवार से फिर शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा, कर सकेंगे मां के दर्शन

16/08/2020
corona in up

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से कूदकर कोरोना संक्रमित ने की आत्महत्या

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version