• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत गिरने से दो की मौत, कई घायल, CM योगी ने दिये राहत और बचाव के निर्देश

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
roof collapsed

roof collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा में ताजगंज के गांव धांधूपुरा स्थित आरपी नगर कॉलोनी में रविवार रात को जन्मदिन पार्टी के दौरान गजेंद्र हरि वर्मा के दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में 17 लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गजेंद्र हरि वर्मा मकान में रहते नहीं हैं। उनके परिचित गांव धांधूपुरा के अनिकेत चौधरी का रविवार को जन्मदिन था। उसने गजेंद्र हरि वर्मा के मकान में पार्टी आयोजित की थी। छत पर पार्टी चल रही थी। 50-60 रिश्तेदार और दोस्त आए थे। डीजे पर डांस किया जा रहा था।

रात तकरीबन साढ़े नौ बजे लोगों के भार की वजह से पुराने मकान की गार्डर और पत्थर की छत भरभराकर गिर गई। दूसरी मंजिल की छत गिरने से पहली मंजिल की छत भी ढह गई। लोग भूतल पर आकर गिरे। सभी मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीखपुकार मचने पर ग्रामीण आ गए। बाद में थाना ताजगंज की फोर्स और दमकलकर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने बचाव कार्य के बाद लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी. और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य की जानकारी ली। वहीं राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने हादसे की जानकारी ली।

अवैध संबंध के शक में बच्चों समेत चार लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि दो युवकों गांव धांधूपुरा निवासी मंजीत (24) और अरुण (22) की मौत हुई है। 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों का निजी अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धांधूपुरा में हुए हादसे की जानकारी पर जिला प्रशासन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। घायलों के उचित उपचार और मकान से मलबा हटाने को कहा है।

Tags: agra newscm yogicrime newsroof collapsedup news
Previous Post

अवैध संबंध के शक में बच्चों समेत चार लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Next Post

‘मैं होता तो उसे थप्पड़ मारता’, उद्धव पर अपमानजनक टिप्पणी पर राणे पर हुई FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

Three vehicles collided on the highway
Main Slider

हाईवे पर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, बाल-बाल बचे सपा के पूर्व विधायक

10/11/2025
Jawaharlal Nehru Stadium
Main Slider

तोड़ा जाएगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, यहां बनेगी यह खास सिटी

10/11/2025
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, इस विभाग के 4 अधिकारी बर्खास्त

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में होगी मदद : सीएम योगी

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता कोई मत या मजहब : मुख्यमंत्री

10/11/2025
Next Post
narayan rane

'मैं होता तो उसे थप्पड़ मारता', उद्धव पर अपमानजनक टिप्पणी पर राणे पर हुई FIR

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

डॉक्टरों के साहस और समर्पण के कारण हमारा समाज सुरक्षित और स्वस्थ: सीएम साय

01/07/2025
national education policy

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयारी शुरू

04/10/2020
UPSC Pre Exam 2020

प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन के पहले पेपर में उलझे अभ्यर्थी

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version