• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, पुलिस ने मकान मालिक को लिया हिरासत में

Writer D by Writer D
12/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फतेहपुर
0
Poisonous Liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गांव में शराब पीने से बीमार हुए दो श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य मजदूरों का इलाज चल रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने दी। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक  सतपाल अंतिल ने बताया कि भौली गांव में बुधवार की रात एक मकान की छत ढालने के बाद शराब पीने वाले आठ मजदूर बीमार हो गए।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक मजदूर की मौत बृहस्पतिवार की शाम और दूसरे की मौत शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में हो गयी। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बीमार छह मजदूरों का इलाज चल रहा है और मृत्यु के असली कारण जानने के लिए दोनों मृत मजदूरों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, दो जालसाज गिरफ्तार

दूसरी ओर, गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मरने वाले श्रमिकों की पहचान शिवभोला पासवान (40) और मोतीलाल (50) के रूप में की गयी है। एसएचओ ने बताया कि बीमार छह मजदूरों का अभी इलाज चल रहा है, इनमें एक की हालत ज्यादा नाजुक बताई गयी है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात भौली गांव के एक मकान की छत ढालने के बाद मकान मालिक दंगल मौर्या उर्फ गंगा मौर्या ने आठ-दस मजदूरों को शराब पीने के लिए दी थी, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गयी।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मकान मालिक दंगल मौर्या व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मजदूर शिवभोला की पत्नी ने शराब की एक शीशी पुलिस को दी है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा। फिलहाल जांच शुरू कर दी गयी है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, दो जालसाज गिरफ्तार

Next Post

बेटे ने चाकू से गोदकर पिता की हत्या की, मां समेत तीन लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Next Post

बेटे ने चाकू से गोदकर पिता की हत्या की, मां समेत तीन लोग घायल

यह भी पढ़ें

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बदली घर की नेमप्लेट

25/03/2021
Mission Rojgar

यूपी में आज लगेगा सबसे बड़ा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेगा लाभ

24/03/2021
hair fall

टूटते-गिरते बालों को रोकने के घरेलु उपाय

22/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version