• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम-अखिलेश पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में सपा के दो नेता 6 साल के लिए निष्कासित

Writer D by Writer D
15/03/2022
in उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी (SP) ने अमर्यादित टिप्पणी व पार्टी विरोधी बातचीत के आरोप में दो नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित (expelled) कर दिया है। आरोपित सपा नेता सलाउद्दीन मंसूरी और जुल्फिकार अहमद के मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी तथा पार्टी विरोधी बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद दोनों पर कार्रवाई का चाबुक चला है।

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव हाजी जुल्फिकार अहमद और पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव सलाउद्दीन मंसूरी के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ये ऑडियो 19 मिनट 26 सेकेंड का है। जो विधानसभा चुनाव से पहले का बताया जा रहा है। इस ऑडियो में दोनों के बीच पार्टी विरोधी सियासी समीकरण का जिक्र हो रहा है। ऑडियो में हुई बातचीत में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध भी टिप्पणी की गई है। जिसे पार्टी विरोधी गतिविधि माना गया है। दोनों वरिष्ठ नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सपा से छह-छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। दो दिन पहले जब सोशल मीडिया के माध्यम से ऑडियो सपा के नेताओं तक पहुंची तो उन्होंने इसे पार्टी हाईकमान तक पहुंचा दिया।

सपा के महानगर महासचिव कुलदीप तुरैहा ने बताया कि ऑडियो की पार्टी स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें दोनों नेताओं को पार्टी के संविधान का उल्लंघन करते हुए दोषी पाया गया और अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों को तत्काल प्रभाव से 13 मार्च को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

वहीं समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव सलाउद्दीन मंसूरी ने इस मामले में बताया कि ऑडियो को कट पेस्ट करके वायरल किया गया है। आवाज मेरी है लेकिन कुछ अल्फाज मेरे नहीं है। किसी ने सॉफ्टवेयर से एडिटिंग करके ऑडियो वायरल किया है। ऐसा करने वालों का मकसद मेरी छवि खराब करना है।

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव हाजी जुल्फिकार अहमद ने कहा कि मुझे निष्कासित कर दिया गया है। सोमवार को मैं अपना पक्ष रखूंगा। ऑडियो का कोई प्रमाण नहीं होता है क्योंकि कोई किसी का भी आवाज निकाल सकता है। सॉफ्टवेयर से आवाज एडिट की जा सकती है।

Tags: Muradabad newsSamajwadi partyup nws
Previous Post

इंस्टीट्यूट ऑफ फारेंसिक साइसेंस में दो सालों शुरू हो सकता है शिक्षण कार्य

Next Post

नशे के लती ने हथाैड़ा मार कर की पत्नी की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
murder

नशे के लती ने हथाैड़ा मार कर की पत्नी की हत्या

यह भी पढ़ें

BJP ऑफिस में तोड़फोड़, पीएम मोदी और सीएम योगी के फाड़े पोस्टर

11/09/2021
Mirchi Pakora

चाय के साथ लगाएं राजस्थानी तड़का, बनाएं ये तीखे-चटपटे पकोड़े

09/08/2025
Rose water

बालों की समस्या भी दूर करता है गुलाब जल, ऐसे करें इस्तेमाल

10/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version