• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक करोड़ की स्मैक व तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
historysheeter arrested

historysheeter arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चिनहट पुलिस ने रविवार तड़के स्थानीय इलाके के पंजाबी ढाबे के पास से स्मैक तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, गांजा, तमंचा और खोखे बरामद किए गए हैं। इसके बाद जेल भेज दिया गया है। हालांकि पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर की निगरानी को लेकर बाराबंकी पुलिस सवालों के घेरे में है।

कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6:00 बजे बीबीडी चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला अपनी टीम के साथ स्थानीय थाना इलाके के पंजाबी ढाबे के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान बाराबंकी की ओर से होंडा सिटी कार सवार दो युवक आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रुकने के इशारे किए। चौकी इंचार्ज के मुताबिक, आरोपी भागने की कोशिश करने लगा तो उसे दौड़ा कर दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से होंडा सिटी कार, एक किलो स्मैक, एक किलो 400 ग्राम गांजा, तमंचा और खोखे बरामद किए गए हैं। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड रुपए आंकी गई है।

मां विंध्यावासिनी के दरबार में पहुंचे राष्ट्रपति, सपत्नी किया मां का श्रंगार

आरोपी की पहचान बाराबंकी जनपद के जैदपुर ब्रह्मनान निवासी आकाश मिश्रा और गोरखपुर जनपद के सहजनवा घगसरा बाजार निवासी अजय गुप्ता उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन के दावे कर रही है।

आकाश बाराबंकी नगर कोतवाली का है हिस्ट्रीशीटर

एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आकाश मिश्रा बाराबंकी नगर कोतवली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके अलावा गोमतीनगर समेत राजधानी के थानों से भी एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में भी जेल जा चुका है। इसके अलावा अजय गुप्ता उर्फ प्रिंस के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है।

2011 में पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया था बदमाश

एसीपी प्रवीण मलिक ने बताया कि 2011 में पकड़े गए बदमाश आकाश मिश्रा और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था। इसमें आकाश घायल भी हो गया था। हालांकि बीते कुछ महीनों से स्मैक तस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त था।

भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादा तोड़, प्रदेश को अराजकता की आग में झोंका : अखिलेश

गिरफ्तारी करने वाली टीम को मिलेगा पुरस्कार

एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि डीसीपी की ओर से गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपए से पुरस्कृत करने के एलान किया गया है। इसमें बीबीडी चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला, उप निरीक्षक विनय तिवारी और कांस्टेबल गीतम सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Tags: crime newslucknow crime newsLucknow News
Previous Post

बहराइच: कैलाशपुरी बैराज पर मृत डॉल्फिन मिली, पेट में जहर फैलने से हुई मौत

Next Post

पुलिस कमिश्नर पहुंचे दक्षिणी जोन कार्यालय, आगामी चुनाव के मद्देनजर की बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Chhattisgarh
Main Slider

विदेशी मेहमानों का दिल जीत रहा है छत्तीसगढ़, इको-टूरिज्म बना बड़ा हब

21/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में हाट बाजार निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका: उपमुख्यमंत्री

21/05/2026
Next Post
Police Commissioner

पुलिस कमिश्नर पहुंचे दक्षिणी जोन कार्यालय, आगामी चुनाव के मद्देनजर की बैठक

यह भी पढ़ें

murder

पत्नी से अवैध संबंध होने पर दोस्त के साथ मिल कर हत्या को दिया था अंजाम

05/12/2021
vastu dosh

रात को झूठे बर्तन छोड़ने से होती है धन की हानि, आपकी ये आदतें बनाती हैं कर्जदार

14/09/2021
akhilesh yadav

मुख्यमंत्री से न तो स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही है और न ही कानून व्यवस्था : अखिलेश

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version