• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी से अवैध संबंध होने पर दोस्त के साथ मिल कर हत्या को दिया था अंजाम

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया, 04 दिसम्बर (हि. स.)। एक सप्ताह पहले रेवती के पियरौटा में मिली अज्ञात अधजली लाश के रहस्य पर से पर्दा हट गया है। पुलिस ने इसे अवैध संबंधों में हुई हत्या बताया है। क्राइम ब्रांच, रेवती पुलिस और सर्विलांस टीम ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि 28 नवम्बर को रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा के पास एक झाड़ी में एक युवक की अधजली लाश मिली थी। जिसे जानवरों ने नोच खाया था। बाद में पुलिस ने इसकी शिनाख्त परमेश्वर शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा निवासी दिघार थाना रेवती के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि रेवती थाना प्रभारी रामायण सिंह, एसओजी अजय यादव, सर्विलांस व एसओजी टीम ने अनूप पाण्डेय पुत्र विश्वामित्र पाण्डेय निवासी कंचनपुर और अनूप कुमार सिंह पुत्र प्रेमनारायण सिंह निवासी पियरौटा थाना रेवती को कुंआ पीपर के पास से शुक्रवार रात में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में अनूप सिंह ने स्वीकार किया कि मृतक परमेश्वर शर्मा उसका दोस्त था जो उसकी पत्नी के मोबाइल पर फोन व मैसेज करके ब्लैकमेल करता था। जिस बात की जानकारी मुझे होने पर मुझे बहुत गुस्सा आया। इसके बाद अपने दोस्त अनूप पाण्डेय के साथ मिलकर परमेश्वर को मारने की योजना बनाई। खाने-पीने के बहाने उसे पियरौटा गांव के पास बुलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद कपड़े उतार कर उसके पेट पर रखकर उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। एएसपी ने बताया कि दुधैला मार्ग के बीच में एक कुएं में मृतक परमेश्वर की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

Tags: balia newscrime newsup news
Previous Post

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छेड़खानी का आरोप लगने से था क्षुब्ध

Next Post

सन्दूक में बन्द मिला दो दिन पूर्व गायब हुई सात वर्षीय बच्ची का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्या मेरी समस्या, उसका समाधान करना मेरा कर्तव्य : केशव मौर्य

07/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास

07/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, वितरण हानि 20.63% से घटकर 13.04%

07/09/2026
Satya Niketan building owner Hariram Bansal arrested.
Main Slider

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार, हादसे में 7 मौतें

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
Dead Body

सन्दूक में बन्द मिला दो दिन पूर्व गायब हुई सात वर्षीय बच्ची का शव

यह भी पढ़ें

Dungarpur Violence

SC अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए डूंगरपुर में हिंसक प्रदर्शन

25/09/2020
Medical jet plane crashes in Philadelphia

वाशिंगटन के बाद फिलाडेल्फिया में एक विमान हुआ क्रैश, घरों पर गिरा प्लेन का मलबा

01/02/2025
gaziabad case

बुजुर्ग पिटाई मामले में उम्मेद पहलवान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version