• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सन्दूक में बन्द मिला दो दिन पूर्व गायब हुई सात वर्षीय बच्ची का शव

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
Dead Body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो दिन पूर्व घर से गायब हुई सात वर्षीय बच्ची का शव शनिवार को पड़ोसी के घर में एक सन्दूक से बरामद हुआ। आक्रोशित भीड़ ने आरोपित को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई।

कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकपुरम निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को अपनी सात वर्षीय पुत्री की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार को उसने बच्ची के गायब हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री गुरुवार को अचानक गायब हो गई। काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं मिल पाया।

शनिवार को उसके ही मोहल्ले के निवासी एक व्यक्ति के घर से दुर्गन्ध आने पर लोगों को सन्देह हुआ। लोग उसके घर पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। इसके बाद कुछ लोग छत के रास्ते उसके घर में पहुंचे तो वहां एक सन्दूक में रखा उसकी पुत्री का शव बरामद हुआ। शव देखकर लोगों ने शोर मचा दिया तो मोहल्ले के अन्य लोग भी एकत्र हो गए। इस दौरान मकान मालिक भी अपने घर पंहुच गया। आक्रोशित भीड़ ने उसे दबोच कर उसके साथ मारपीट की।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि बच्ची की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्ची से दुष्कर्म की आशंका को ध्यान में रखते हुए तीन चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपित नशा करने का आदी है। कुछ दिन पहले आरोपित की पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newshapud newsup news
Previous Post

पत्नी से अवैध संबंध होने पर दोस्त के साथ मिल कर हत्या को दिया था अंजाम

Next Post

नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्या मेरी समस्या, उसका समाधान करना मेरा कर्तव्य : केशव मौर्य

07/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास

07/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, वितरण हानि 20.63% से घटकर 13.04%

07/09/2026
Satya Niketan building owner Hariram Bansal arrested.
Main Slider

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार, हादसे में 7 मौतें

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post

नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

सीएनजी व पीएनजी पर वैट दर घटाने की अधिसूचना जारी

16/03/2025
CA Foundation Result

IBPS SO रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें चेक

25/01/2023
सीएम योगी

काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की सक्रियता के लिए सर्विलान्स टीमों की संख्या बढ़ाए : योगी

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version