• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री से न तो स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही है और न ही कानून व्यवस्था : अखिलेश

Writer D by Writer D
09/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना कुप्रबंधन महामारी से जान बचाने वाले से ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है।

श्री यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा “ कैसी विडम्बना है कि सरकार का सारा तंत्र जान बचाने की बजाय इलाज न मिलने से हो रही संक्रमितों की मौत और अस्पतालों की अव्यवस्था को छुपाने में लग गया है। जांच कम कर संक्रमण से हो रही मौतों को ढकने के प्रयास के साथ ऑक्सीजन, बेड, दवाई और टीके की कमी जस की तस है। सिर्फ आंकड़ेबाजी और विज्ञापन में ही सरकार व्यस्त है। ”

उन्होने कहा कि सच तो यह है कि कोरोना प्रबंधन से ध्यान हटाकर अब अपनी नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ गुमराह करने वाली चालें चली जा रही हैं। भाजपा झूठ बोलने का पाप कर रही है। समाजवादी सरकार के पांच वर्ष के कामों पर पानी फेरने और अपनी नाम पट्टी लगाने में ही अपना सारा समय बिता दिया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिनदहाड़े बाइक सवार दंपत्ति से बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवरात

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में संक्रमण फैल रहा था तब अपने मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक बनकर दुसरे राज्यों में घूमते रहे। अगर समय रहते सरकार ने चिकित्सा व्यवस्था पर ध्यान दिया होता तो गांवों तक संक्रमण नहीं फैलता और मौतों का अम्बार नहीं लगता।

उन्होने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने इस बीच यह कहावत चरितार्थ कर दी है कि मुख्यमंत्री घोड़े बेचकर देशाटन पर चले गए। यह दिशाहीन देशाटन भाजपा सरकार के पांचवे तथा अंतिम वर्ष में भी जारी है। मुख्यमंत्री से न तो स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही है और न ही कानून व्यवस्था।

प्रदेश में अब तक लगाई जा चुकी कुल 1,35,87,179 वैक्सीन की डोज : सहगल

उन्होंने पंचायत चुनावों के साथ कोरोना की महामारी भी गाँव-गाँव, घर-घर पहुंचा दी है। इन तमाम मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है। राजभवन को इसका संज्ञान लेने में अब और देर नहीं करनी चाहिए।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

पूर्व सांसद व बसपा नेता रिजवान जहीर पर लगेगा NSA, यह है वजह

Next Post

सरकार हर संभव सहायता करने की स्थिति में है और तैयार है : शाही

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Next Post
surya pratap shahi

सरकार हर संभव सहायता करने की स्थिति में है और तैयार है : शाही

यह भी पढ़ें

Eyelash Extensions

पलकों का एक्सटेंशन करवाते समय इन बातों पर रखें ध्यान

09/04/2025
cm yogi

गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है…

29/11/2022
CM Dhami

राहुल गांधी हमेशा बचकानी बातें करते हैं, उनमें कोई गंभीरता नहीं : मुख्यमंत्री धामी

12/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version