• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रायबरेली जिला जेल की दीवार फांदकर दो कैदी फरार, मचा हड़कंप

Desk by Desk
15/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
रायबरेली जिला जेल

रायबरेली जिला जेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

रायबरेली। यूपी की जेलों में कैदियों के लिए आरामगाह बनने के कई वीडियो लगातार सामने आते रहते हैं। हालांकि जेल महकमा अपनी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने का दावा करने करने से नहीं चूकता, लेकिन जेलों में निरुद्ध कैदी जेल प्रशासन के दावों को ठेंगा दिखाने में लगातार कामयाब हो रहे हैं।

मंगलवार को रायबरेली की जिला जेल से बड़ी लापरवाही का मामला उजागर हुआ है, यहां दुष्कर्म और चोरी के मामले में निरुद्ध 2 बंदी जेल से फरार हो गए हैं। बंदियों के भागने की सूचना मिलने पर डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी रायबरेली पहुंचे हैं।

सुबह गिनती में नदारद मिले दो बंदी

पता चला कि बीती रात रायबरेली जिला कारागार से दो बंदी फरार हो गए है। मंगलवार सुबह जब गिनती हुई तब इस घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद एसपी समेत पुलिस महकमे के अफसर जेल पहुंचे। काफी छानबीन के बाद भी जब उन दोनों का पता नहीं चला तो कोतवाली में तहरीर दी गई। इस घटनाक्रम से जेल के अधिकारी खासे सकते में हैं।

सांसदों के वेतन में 1 साल तक होगी 30 फीसदी कटौती, विधयक लोकसभा में पास

एक चोरी के आरोप में तो दूसरा पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध

फरार कैदी शिवगढ़ के शेरगढ़ मजरे पडरिया निवासी शारदा पुत्र रामफेर को चोरी के आरोप में 5 सितंबर को जेल भेजा गया। वहीं सलोन के अतरथरिया गांव के रंजीत को दुष्कर्म के मामले में 3 सितंबर को जिला कारागार लाया गया। दोनों को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन बैरक में रखा गया था।

सोमवार की रात गिनती के दौरान वे दोनों थे। मगर, मंगलवार की सुबह की गिनती में वे नदारद मिले। इसकी सूचना जेल प्रशासन द्वारा तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद कोतवाल ने एसपी श्लोक कुमार समेत अन्य अधिकारियों को पूरा प्रकरण बताया। कुछ ही देर में एसपी, एएसपी, सीओ भी जेल पहुंच गए। जेल की सभी बैरकों की बारी-बारी से छानबीन की गई लेकिन, उन दोनों का पता नहीं चल पाया।

 क्वारेंटाइन बैरक में बने बाथरूम में सेंध लगाकर दोनों बैरक से बाहर आए, ऊंची दीवार गए फांद

बताया गया कि क्वारेंटाइन बैरक में बने बाथरूम में सेंध लगाकर दोनों बैरक से बाहर आए। फिर तीन-चार बड़ी दीवारें पार करके भाग निकले। ऐसा करना बहुत कठिन या यूं कहें कि एक तरह से बहुत मुश्किल था पर उन दोनों ने ऐसा करके जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी। जेलर ने बताया कि दो बंदियों के जेल से भागने की तहरीर दी है।

जेल अधीक्षक ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जिला जेल में निरुद्ध कैदी चोरी और पाक्सो को एक्ट में निरुद्ध थे और भागने में कामयाब हो गए।

Tags: 2 prisoners absconded after jump wall of District Jail in Rae BareliRaebareli newsयूपी की लेटेस्ट खबरेंयूपी जेलों का हालरायबरेली जिला जेलरायबरेली में जिला जेल की दीवार फांदकर 2 बंदी फरार मचा हड़कंप
Previous Post

सांसदों के वेतन में 1 साल तक होगी 30 फीसदी कटौती, विधयक लोकसभा में पास

Next Post

यूपी में कोरोना से 24 घंटे में रिकॉर्ड 113 मौत, 6895 नए मामले आए

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
यूपी में 16 जनवरी को Amit mohan prasad,

यूपी में कोरोना से 24 घंटे में रिकॉर्ड 113 मौत, 6895 नए मामले आए

यह भी पढ़ें

14 की मौत

नाजीरिया में बंदूकधारियों ने कोगी प्रांत में एक समुदाय पर हमला कर 14 लोगों की हत्या

30/07/2020
Jia Khan

जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया रिहा

28/04/2023

सीएम योगी बने गोरखपुर विधानसभा के ‘पन्ना’ प्रमुख, जानिए क्या करना होगा काम

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version