• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूर्ति स्थापना को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, प्रधान समेत 92 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
Bloody Clash

bloody clash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई जिले में देव स्थान पर मूर्ति स्थापना करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।

बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर गांव के प्रधान के साथ 42 लोग और नामजद 50 समेत कुल 92 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। पुलिस दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कर रही है।

दरअसल कासिमपुर थाने के भटौली गांव में एक पुराना बरगद का पेड़ है, जिसके नीचे दयालु बाबा नाम के संत का स्थान है। गांव की प्रधान रामसखी और ग्रामीणों की सहमति के बाद बाबा के स्थान पर भगवान की मूर्ति स्थापना कराए जाने पर सहमति बनी थी। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा इस स्थल पर एक चूबतरा भी बनाया गया था और ठीक इसके बगल में एक अंबेडकर प्रतिमा भी लगी है।

अंबेडकर की प्रतिमा वाले पक्ष के लोग इस चबूतरे पर अपना हक जता रहे थे और मूर्ति स्थापना करने का विरोध कर रहे थे। इस बात को लेकर जब प्रधान और उसके पक्ष के लोग बाबा के देव स्थान पर बरगद के पेड़ के नीचे मूर्ति स्थापना करने की कोशिश करने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें तीन लोग घायल हुए।

एक हो जाएगा मुलायम सिंह का परिवार, अखिलेश बोले- चाचा को करेंगे पूरा सम्मान

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामले को शांत कराया। पुलिस ने इस स्थान पर किसी भी तरह के नए निर्माण की रोक लगा दी है। गांव की प्रधान रामसखी की शिकायत पर आंबेडकर प्रतिमा वाले पक्ष के प्रभु दयाल समेत 31 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं प्रभु दयाल की तहरीर पर प्रधान समेत 11 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से विवेचना कर के पूरे मामले में आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

Tags: crime newsHardoi newslatest hindi samacharup news
Previous Post

एक हो जाएगा मुलायम सिंह का परिवार, अखिलेश बोले- चाचा को करेंगे पूरा सम्मान

Next Post

दिवाली पर लाइट-दिया जलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, न करें ये गलतियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post

दिवाली पर लाइट-दिया जलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, न करें ये गलतियां

यह भी पढ़ें

aneesh-irfan

गैंगस्टर अनीश और इरफान को चित्रकूट व अंबेडकरनगर जेल स्थानांतरित किया गया

27/02/2021
mammoth

लाखों साल मरे ‘दैत्य’ से संबंध बनाएगी हथिनी, इतने साल बाद पैदा होगा बच्चा

14/09/2021
Noida Road Accident

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

10/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version