• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थाने में बीजेपी नेता की पिटाई मामले में दो उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

Writer D by Writer D
08/01/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
line hajir

line hajir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। बर्रा थाना परिसर में भाजपा नेता की सिपाहियों ने पिटाई कर दी। मामले ने तूल पकड़ा तो डीसीपी साउथ आगे आए और हंगामे को शांत कराने के बाद कार्रवाई कर दी। थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर (Line Hajir) करने के बाद जांच का आदेश दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि बर्रा में रहने वाले सचिन तिवारी की पेट्रोल लाइन डी-ब्लॉक में चाय की दुकान है। सचिन का आरोप है कि शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब दो सिपाही दुकान आए। उन्होंने कहा कि तुम चाय की दुकान की आड़ में गांजा बेचते हो। दुकानदार ने कहा कि आप तलाशी ले लीजिए। हमारे यहां ऐसा कुछ नहीं होता है। इस पर दोनों ने गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों सिपाही दुकान की तलाशी लेने लगे। सचिन ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कॉन्स्टेबल ने मारपीट की और जेल भेजने की धमकी देकर वापस चले गए। वारदात के बाद सचिन ने इस बारे में यशोदा नगर निवासी भाजपा नेता पुत्तू अवस्थी को दी। पुत्तू का आरोप है कि दुकानदार का शिकायती पत्र लेकर जब वो बर्रा चौकी पहुंचे, तो वहां पर मौजूद चौकी प्रभारी आनंद कुमार पांडेय और दरोगा आशीष कुमार ने उनकी एक नहीं सुनी। उल्टा शिकायत से नाराज हो गए उनके साथ हाथापाई की।

आरोप हैकि पुलिसकर्मियों ने थाने में पिटाई कर दी। बर्रा थाने में दो दरोगा ने थाने में नेता को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। दरोगा का थप्पड़ मारने का वीडियो शनिवार को वायरल होने के बाद सामने डीसीपी ने दोनों उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर (Line Hajir) कर दिया। मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में सामने आया कि पैरवी के दौरान बीजेपी नेता ने चौकी इंचार्ज और एक अन्य दरोगा की शिकायत की थी। इसी बात से दोनों नाराज थे। इस घटना के बाद आक्रोशित भाजपाइयों ने बर्रा थाने में हंगामा और नारेबाजी की। जिसके बाद जागे डीसीपी साउथ ने कार्रवाई की।

लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने पर पीटा

चौकी इंचार्ज आनंद पांडेय का कहना है कि सचिन के चाय की दुकान पर हर वक्त 15-20 लड़कों का जमघट लगा रहता है। अब वहां रोजाना मारपीट भी होने की शिकायतें मिलती है। इससे पूरा इलाका परेशान हो गया है। शिकायत को लेकर सिपाही जांच करने पहुंचे थे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता थाने में पहुंचकर पुलिस वालों पर धौंस जमा रहे थे। बोले कि अभी तुम्हें सस्पेंड करवा दूंगा। मुझे जानते नहीं हो। इस बात से आवेश में आकर भाजपा कार्यकर्ता को दो-चार थप्पड़ मार दिए थे।

Tags: kanpur news
Previous Post

मां की हत्या करने वाले तीन बेटों को उम्रकैद

Next Post

सड़क हादसे में पुलिस निरीक्षक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे में पुलिस निरीक्षक की मौत

यह भी पढ़ें

Delhi Elections

Delhi Elections: EC ने 477 उम्मीदवारों के नामांकन किए खारिज, मात्र इतनें हुए OK

19/01/2025
नेपाल में राजशाही बहाली की demanding restoration of monarchy in the country मांग

नेपाल में राजशाही बहाल करने की मांग, काठमांडू की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

05/12/2020
Worship

चंद्र ग्रहण के बाद इस तरह करें पूजा घर को साफ, संवर जाएगी किस्मत

07/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version