Main Sliderजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर

शोपियां। जिले के कांजीलउर इलाके में मंगलवार रात सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के दोनों आतंकियों (terrorists ) की पहचान हो गई है। इनमें से एक इलाका-ए-देहाती बैंक के मैनेजर का हत्यारा है। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार सुबह दी।

पुलिस का कहना है कि मारा गया आतंकी मान मोहम्मद ही बैंक मैनेजर का कातिल है। इसने इलाका-ए-देहाती बैंक के मैनेजर राजस्थान निवासी विजय कुमार की हत्या की थी। दूसरे आतंकी का नाम तुफैल गनई है। दोनों के शव कब्जे में ले लिए गए हैं।

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने आए दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। इलाके में और अन्य आतंकियों (terrorists )की मौजूदगी की आशंका की वजह से तलाशी ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button