Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमफिरोजाबाद

दो महिलाओं ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

फिरोजाबाद जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बुधवार को दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।

थाना खैरगढ़ के हाथवंत निवासी नीतू (40) पत्नी बृजेश ने बुधवार को किन्ही कारणों के चलते घर पर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही नीतू के ससुराली जनों को हुई तो वह सन्न रह गए। चीख-पुकार मचने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने सूचना थाना पुलिस को दी।

सूचना पर थाना पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। पुलिस ने घटना से मृतका के मायका पक्ष को भी अवगत कराया है। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र के टूटी पुलिया निवासी कुसुम (30) पत्नी विजय ने भी इन्हीं कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। पुलिस ने घटना से मृतका के मायका पक्ष को अवगत कराया है।

Related Articles

Back to top button