• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज में सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
07/08/2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Two workers die after entering septic tank

Two workers die after entering septic tank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक (Septic Tank) की सफाई के दौरान जहरीली मीथेन गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, गणेशगंज डेरी नेवादा समोगर के पास धर्मेंद्र केसरवानी के निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए दो मजदूर उतरे थे। बताया जा रहा है कि टैंक करीब 15 दिनों से बंद था, जिसके कारण उसके भीतर जहरीली गैस जमा हो गई थी। टैंक में उतरते ही दोनों मजदूर बेहोश हो गए और बाहर नहीं निकल सके।

हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी करछना, औद्योगिक थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दोनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य माध्यमों से उनकी शिनाख्त का प्रयास जारी है।

औद्योगिक थाना प्रभारी कुशल कुमार तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सेप्टिक टैंक में मौजूद मीथेन गैस के कारण दोनों मजदूरों का दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: Prayagraj News
Previous Post

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी

Next Post

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Atiq's sons will attend Aban's final journey.

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

यह भी पढ़ें

share market

अगले सप्ताह बाजार में तेजी रहने की जताई संभावना

25/10/2020
Earthquake

भूकंप के झटके से कांपा गुजरात का ये शहर, इतनी रही तीव्रता

04/02/2023
murder

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version