• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनवरी से लागू होगी समान नागरिक आचार संहिता : धामी

Writer D by Writer D
25/12/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को एलान किया कि अगले साल जनवरी में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी और उसके लिए कानून बना दिया जाएगा।

श्री धामी (CM Dhami) ने आज हरिद्वार में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के आचार्य पद पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक सम्मेलन में शिरकत करते हुए यह घोषणा की। इसका सभी मौजूद साधु-संतों ने ताली बजाकर स्वागत किया और मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया।

श्री धामी (CM Dhami) ने दूसरे दिन आज भाग लिया। रविवार को इस दिव्य आध्यात्मिक सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने किया था

श्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि साधु-संतों द्वारा अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए लंबा संघर्ष किया और बलिदान दिया और जो साधु संतों ने अयोध्या में दिव्य राम मंदिर का सपना देखा था वह अब पूरा हो रहा है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और साधु संतों तथा राम भक्तों का राम जन्मभूमि बनने का सपना पूरा हो रहा है यह पूरे संत समाज एवं राम भक्तों के लिए सबसे खुशी का दिन है।

उन्होंने कहा कि जनवरी में राम लाल अपने स्थान पर विराजमान हो जाएंगे जिसके लिए जिसके लिए कई कार सेवकों ने बलिदान दिए और आज उसी की देन है की राम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से कश्मीर में धारा 370 हटाने की बात चल रही थी और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के कारण धारा 370 हटा दी गई।

उन्होंने कहा कि इसी तरह उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले हमने राज्य की जनता से राज्य में सत्ता में फिर से वापस आने पर समान नागरिक संहिता कानून लागू करने का वादा किया था। उत्तराखंड की जनता ने हमें फिर से सत्ता पर बिठाया। हमने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने की दिशा में कदम उठाया।

श्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि आज साधु संतों की इस दिव्य और आध्यात्मिक सभा में मैं आदरणीय संत जनों को बताना चाहूंगा कि हमारे द्वारा उत्तराखंड राज्य में कई कठिन फैसले लिए गए हैं जिसमें लैंड जिहाद एक महत्वपूर्ण फैसला है जिसके तहत उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर हुए 5000 एकड़ से भी अधिक अतिक्रमण को हमारी सरकार द्वारा खाली कराया गया है।

समान नागरिक संहिता पर बोलते हुए श्री धामी ने कहा कि समान नागरिकता कानून पर हमारी राज्य सरकार के द्वारा बनाई गई समिति ने अपना कार्य पूरा कर लिया है और मैं आज साधु संतों के बीच इस मंच पर एलान करता हूं कि अगले साल जनवरी में हमारे द्वारा उत्तराखंड राज्य में समान नागरिकता कानून लागू किया जाएगा। साथ ही यह कानून लागू करने वाला हमारा राज्य देश का पहला राज्य होगा।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में बनाई गई विशेषज्ञ समिति ने अपना काम पूरा कर लिया है और जल्दी ही वह हमें ड्राफ्ट देने वाली है यह ड्राफ्ट मिलते ही हम राज्य में समान नागरिक संहिता कानून बनाने की दिशा में काम करेंगे तथा उसे राज्य में लागू कर देंगे

श्री धामी ने कहा कि साधु संतों ने हमेशा सनातन संस्कृति की रक्षा की है और उसको बचाने के लिए साधु संतों ने अपना बलिदान दिया है उन्होंने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी का जीवन हमेशा भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ने का रहा है। उन्होंने अपने 25 सालों के आचार्य महामंडलेश्वर के कार्यकाल में 10 लाख नागा साधुओं को दीक्षा देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संत ज्ञान का गंगा प्रवाहित करते हैं।

जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने कहा कि श्री धामी का जीवन हमेशा साधु संतों और भारतीय संस्कृति को संरक्षण देने और उसका संवर्धन करने का रहा है साधु संत उन्हें आशीष प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि श्री धामी युवा हिंदू हृदय सम्राट है जिन्होंने अपने कार्यकाल में सनातन धर्म की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और साधु संत उन्हें अपना आशीष प्रदान करते हैं जिस पर सभी साधु संतों ने करतल ध्वनि से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

कर्नाटक में कोविड के नए वैरिएंट JN.1 से तीन की मौत, केरल में भी फूटा कोरोना बम

Next Post

यहां हर रोज मिल रहे 5 से 7 कोरोना मरीज, एक्सपर्ट बोले- नया वैरिएंट JN1 जिम्मेदार….

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
Corona

यहां हर रोज मिल रहे 5 से 7 कोरोना मरीज, एक्सपर्ट बोले- नया वैरिएंट JN1 जिम्मेदार....

यह भी पढ़ें

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अयोध्या जाएंगे मेदांता के डॉक्टर

04/10/2021
Raid

चुनावी नतीजे से पहले अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता की फैक्टरी में आयकर का छापा

08/03/2022
hemp recovered

सर्राफ कारोबारी के कर्मचारियों से लूटा गया 1.85 करोड़ नकद बरामद, दो गिरफ्तार

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version