• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य स्थापना दिवस पर लागू होगा यूसीसी : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
13/10/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंपावत। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को दशहरा महोत्सव में कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) कानून को लागू किया जाएगा। हमारी सरकार राज्य से पलायन को कम करने के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। इसी के तहत राज्य स्थापना दिवस से पूर्व प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान आओ अपने गांव वापस आओ और अपने उत्तराखंड के विकास में सहयोग करने की अपील की जाएगी।

तामली, (तल्लादेश) चंपावत में आयोजित दशहरा महोत्सव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संबोधित करते हुए यह बातें कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा गोरखनाथ को नमन करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह तामली क्षेत्र में आकर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता की ओर से दिए गए आशीष व आशीर्वाद से अभिभूत हैं। साथ ही कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवन्त करने का कार्य करते हैं। यह नई पीढ़ी को भी हमारी संस्कृति से रूबरू कराने का कार्य करते हैं। हमारी आने वाली पीढ़ी को भी हमें यहां के संस्कृति से जोड़ रखना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड में अपराध करने वाले बाहरी लोगों के लिए यह भूमि नहीं है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) कानून लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि राज्य स्थापना दिवस के दो दिन पूर्व प्रवासी उत्तराखण्डियों को उत्तराखंड बुलाने के लिए एक सम्मेलन का आयोजन करेंगे। सम्मेलन में अपील की करेंगे कि आओ अपने गांव वापस आओ और अपने उत्तराखंड के विकास में सहयोग करें। उन्होंने सभी से अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का आग्रह किया। साथ ही आह्वान किया कि गांव से बाहर रह रहे लोगों से भी कहे कि अपनी बोली–भाषा, रीति- रिवाज को न छोड़ें। क्योंकि, हमारी संस्कृति व रीति–रिवाज से हमें परिचित कराते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रभु श्रीराम के पारिवारिक, सामाजिक जीवन शैली को अपनाना चाहिए। क्योंकि, भगवान राम हमारे आदर्श हैं। चंपावत और पिथौरागढ़ का क्षेत्र नेपाल से लगा है। नेपाल से हमारे रोटी–बेटी के संबंध हैं। इस क्षेत्र में हमें भारत व नेपाल की संयुक्त संस्कृति की झलक एक मंच पर दिखती है। यह हमारे आपसी मित्रता, प्रेम, भाव का प्रयाय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को पर्यटन, धार्मिक व संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है। भारत पुनः विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर है। हमारी सरकार अंतिम छोर में बैठे हर व्यक्ति तक अपनी योजनाएं पहुंचा रही है।

किच्छा क्षेत्र के ऐतिहासिक विकास कार्य भविष्य में मील के पत्थर साबित होंगे : मुख्यमंत्री

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने तामली, (तल्लादेश) क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की। इसमें तामली से पोलप- रूपालीगाड़ तक मोटर मार्ग के निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये दिए जाने, तामली क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण कार्य कराए जाने, दशहरा महोत्सव मेला स्थल तामली के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार प्रस्ताव के अनुसार धनराशि जारी किए जाने, रणकोची मंदिर में बाढ़ सुरक्षा के कार्य किए जाने, तामली में आपातसेवा 108 की एम्बुलेंस की सुविधा दी जाने, बकौड़ा सीमा अश्वमार्ग का सुधारीकरण किया जाने, सतकुला को जोड़ने वाले मोटरपुल के निर्माण के लिए उचित कार्रवाई की जाने की घोषणा शामिल है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मेहरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, शंकर पांडे सुभाष बगोली, दशहरा महोत्सव समिति तामली के अध्यक्ष शैलेश जोशी, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, एडीएम हेमन्त वर्मा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, लोक कलाकार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamidhami newsucc in uttarakhanduniform civil codeUttarakhand News
Previous Post

किच्छा क्षेत्र के ऐतिहासिक विकास कार्य भविष्य में मील के पत्थर साबित होंगे : मुख्यमंत्री

Next Post

शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी ने शुरू किया जनता दरबार

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
CM Nayab Saini
राजनीति

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

28/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

28/06/2026
Next Post
Nayab Singh Saini

शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी ने शुरू किया जनता दरबार

यह भी पढ़ें

BB 15: बढ़ेगा बिग बॉस के घर का तापमान, एंट्री लेने वाली है ये धाकड़ एक्ट्रेस

19/10/2021
Jauhar University

आजम खां की नहीं कम हो रही मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन सील

03/08/2024
Income Tax Raid

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय सहित सपा नेता के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

07/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version