• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उदयपुर हत्याकांड: आरोपियों ने फैक्ट्री में बनाया था हथियार, वीडियो भी किया था शूट

Writer D by Writer D
30/06/2022
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Udaipur video

Udaipur video

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। उदयपुर में तालिबानी मर्डर (Udaipur massacre) के बाद गुरुवार को SIT ने सापेटिया में एसके इंजीनियरिंग फैक्ट्री में छापा (Raid) मारा। फैक्ट्री में ही रियाज जब्बार ​​​​​​और गौस मोहम्मद ने कन्हैयालाल की हत्या करने के लिए हथियार तैयार किया था। दोनों आतंकियों ने यहीं पर वीडियो बनाया था। SIT ने फैक्ट्री और ऑफिस को सीज कर दिया है।

कन्हैयालाल की हत्या (Udaipur massacre) में इस्तेमाल हथियार इसी फैक्ट्री से बरामद किया गया था। इस मामले में पाकिस्तानी एंगल सामने आने के बाद एनआईए मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियों को हत्यारों के ISIS के वीडियो से प्रेरित होने का शक है। हत्या से पहले और बाद में भी दोनों आरोपी पाकिस्तान के लोगों के संपर्क में थे।

एनआईए जल्द ही दोनों आरोपियों को दिल्ली लाएगी और इनके मोबाइल की जांच होगी। जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों में से एक आरोपी गौस मोहम्मद साल 2014-15 में 45 दिन कराची में ट्रेनिंग लेकर आया है। इतना ही नहीं साल 2018-19 में गौस मोहम्मद अरब देशों में गया था। पिछले साल नेपाल में भी इसकी लोकेशन सामने आई।

ऐसे में आरोपी गौस मोहम्मद का कनेक्शन सीधे  तौर पर पाकिस्तान से जुड़ा है। कन्हैयालाल की हत्या को आतंकी घटना मानते हुए UAPA के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच एनआईए के साथ ही आईबी भी कर रही है और रियाज के साथ गौस मोहम्मद की कुंडली खंगाली जा रही है।

एक ही घर में मिले चार शव, इलाके में फ़ैली दहशत

इस बीच एक और खुलासा हुआ है। भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा मामले में हत्या की धमकी और हत्या का वीडियो आरोपी गौस मोहम्मद ने डाला था। हत्या के बाद उदयपुर से अजमेर भाग रहे दोनों आरोपी अजमेर में एक और वीडियो बनाकर डालना चाह रहे थे। वीडियो बनाने का आइडिया पाकिस्तानी हैंडलर ने दिया था ताकि ज़्यादा दहशत फैले।

रियाज की बाइक का नंबर 2611

दावत-ए-इस्लामी से जुड़ा गौस अल्लाह के बंदे, लब्बो या रसूलुल्लाह जैसे कई व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर हज़ारों लोगों को जोड़ रखा था। उसने अपने यह वीडियो इन्हीं ग्रुपों में डाला था। वारदात के बाद गौस, रियाज़ के मोटरसाइकिल से भाग रहा था, जिसका नंबर 2611 है, जो मुंबई हमले की तारीख है। इस पर किसी सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान नहीं गया है।

उद्धव सरकार गिरते ही ट्रेंड कर रहा है #UkhadDiya, ट्विटर पर संजय राऊत को घेरा

हमला करने के दौरान बाईक 70 मीटर दूर स्टार्ट रखी गई थी। वहां से ये भागकर देवगढ़ मोटर गैराज पर पहुंचे, जहां 6 महीने पहले रियाज काम करता था। मगर उसने पनाह नहीं दी और किसी ने देवगढ़ पुलिस को इनकी सूचना दे दी। इन्हें भनक मिल गई तो सड़क का रास्ता छोड़ गांवों के रास्ते भीम पहुंचे, जहां का गौस रहने वाला है।

Tags: kanhaiyalal murder caserajasthan newsudaipur murder caseराजस्थान न्यूज
Previous Post

एक ही घर में मिले चार शव, इलाके में फ़ैली दहशत

Next Post

आया मानसून झूम कर, लखनऊ समेत कई जिलों में हो रही बारिश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश का नया हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के विकास का ‘रनवे’, युवाओं के भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ : मोदी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
monsoon

आया मानसून झूम कर, लखनऊ समेत कई जिलों में हो रही बारिश

यह भी पढ़ें

UPTET परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने पर हंगामा, अभ्यर्थियों ने की तोड़फोड़

23/01/2022
Rita Bahuguna

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना पॉजिटिव, एसजीपीजीआई में भर्ती

03/09/2020
cm yogi

पीएम स्वनिधि समेत 8 केंद्रीय योजनाओं का लाभ देने में योगी सरकार नंबर वन

28/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version