• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘क्या राम मंदिर पर चलेगा बुलडोजर?’, कांग्रेस नेता के बयान पर मचा बवाल

Writer D by Writer D
16/09/2024
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के दलित नेता व पूर्व सांसद उदित राज (Udit Raj) ने अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर बड़ा विवाद पैदा हो गया है। अयोध्या में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना की चर्चा करते हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज ने सवाल किया कि क्या राम मंदिर (Ram Mandir) पर बुलडोजर चलेगा? उदित राज की ओर से एक्स पर लिखी गई इस पोस्ट पर लोग भड़क उठे हैं।

कई लोगों ने उदित राज की इस पोस्ट पर तीखी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने आरोप लगाया कि उदित राज फेक न्यूज़ फैलाकर लोगों को भड़काने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब उदित राज ने राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर विवादित बयान दिया है। वे इसके पहले भी राम मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

पूर्व सांसद उदित राज ने एक्स पर लिखा, ‘अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। क्या राम मंदिर पर भी बुलडोजर चलेगा?’ कांग्रेस नेता के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और अयोध्या पुलिस से ऐक्शन लेने की मांग की। एक यूजर ने अयोध्या पुलिस को टैग करते हुए, ‘यह व्यक्ति फेक न्यूज फैला कर जानता कि भावना भड़काने और माहौल बिगाड़ने का प्रयत्न कर रहा है। कृपया संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करें।’

2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर-पश्चिम सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर हारे उदित राज को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अयोध्या पुलिस का बयान दिखाते हुए कहा कि वह फेक न्यूज फैला रहे हैं। कई लोगों ने यह भी कहा कि यह घटना राम मंदिर से करीब 20 किलोमीटर दूर की है और कुछ परिचितों ने अंजाम दिया है। इसमें राम मंदिर को क्यों जोड़ा जा रहा है?

अयोध्या पुलिस ने क्या कहा?

अयोध्या पुलिस ने रविवार को एक बयान जारी करके कहा कि सोशल मीडिया पर कैंट थाने के तहत दुष्कर्म की घटना के संबंध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। अयोध्या पुलिस इसका खंडन करती है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दिया उससे सामने आया कि वह अपने पूर्व परिचित मित्र से मिलने के लिए अलग-अलग तारीखों पर गई थी। तब उसके साथियों ने उसके साथ दुराचार किया।

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम, शिंदे गुट के विधायक का विवादित बयान

2 सितंबर को केस दर्ज किया गया। घटना में दो नाबालिग समेत 6 आरोपी हैं। पुलिस ने शारिक और दो किशोर को रेप के आरोप में और विनय पासी, शिवा सोनकर, उदित सिंह, सत्यम को शील भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Tags: congressdelhi newsram mandirUdit Raj
Previous Post

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम, शिंदे गुट के विधायक का विवादित बयान

Next Post

शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा करने के लिए “उपवन योजना” की शुरुआत करने जा रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
FIR
उत्तर प्रदेश

BJP नेता पर FIR, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

27/05/2026
Next Post
Yogi

शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा करने के लिए "उपवन योजना" की शुरुआत करने जा रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

share-market

शेयर बाजार गिरावट के चलते आज मिली राहत

08/03/2022
neha kakkad

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ शेयर की हल्दी की तस्वीरें

24/10/2020
chitfund scam

हाथरस केस : सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, शुरू की जांच

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version