• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ukraine-Russia War: जंग के बीच रूस ने दिया वार्ता का प्रस्ताव, यूक्रेन ने कही ये बात

Writer D by Writer D
27/02/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Zelensky

Zelensky

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। यूक्रेन और रूस (Ukraine-Russia War) के बीच जंग का आज चौथा दिन है। लिहाजा रूस के हमले अब बेकाबू होते जा रहे हैं। सुबह से ही यूक्रेन रूसी सैनिकों के हमले से सहमा हुआ है। उधर, रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ ने कहा है कि बेलारूस में यूक्रेन के साथ रूस बातचीत के लिए तैयार है।

ये जानकारी रूसी समाचार एजेंसियों की ओर से दी गई है। इस ऑफर के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मिन्स्क में शांति वार्ता के ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अन्य स्थानों पर बातचीत के लिए तैयार है।

बेलारूस में बातचीत स्वीकार नहीं

रविवार को एक वीडियो संदेश में बोलते हुए, राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि बातचीत वार्सा, ब्रातिस्लावा, इस्तांबुल, बुडापेस्ट या बाकू में हो सकती है। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर भी वार्ता संभव हैं लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यूक्रेन रूस के द्वारा बातचीत के लिए बेलारूस के चयन को स्वीकार नहीं करता है

Ukraine-Russia War: रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन को उड़ाया, कीव से 4 किलोमीटर दूर

रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि रूस ने एक प्रतिनिधिमंडल को बेलारूस भेजा है। रूस बेलारूस में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता शुरू करने के लिए तैयार है। क्रेमलिन का कहना है कि एक रूसी प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए बेलारूसी शहर होमेल पहुंचा है।

पेसकोव ने कहा- हम यूक्रेनियन की प्रतीक्षा कर रहे हैं

वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने RIA Novosti को बताया कि रूस पहले से ही बातचीत के लिए तैयार है। अब मास्को यूक्रेनियन की प्रतीक्षा कर रहा है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में सैन्य अधिकारी और राजनयिक शामिल हैं। पेसकोव ने कहा, “रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए तैयार है, और हम अब यूक्रेनियन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

Ukraine-Russia War: अमेरिका ने यूक्रेन में सेना भेजने से किया इंकार, जताई ये आशंका

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन मिन्स्क के अलावा अन्य स्थानों पर बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि शांति वार्ता उन जगहों पर होनी चाहिए, जहां के देश यूक्रेन के प्रति सहानुभूति रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेलारूस से रूस के सैनिक यूक्रेन पर हमले कर रहे हैं, ऐसे में मिन्स्क में शांति वार्ता नहीं हो सकती है।

रूसी हमलों के लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि शनिवार की रात क्रूर थी। रूसी सेना की ओर से इमारतों पर बमबारी की गई है। रूसी सैनिक उन इलाकों में हमला कर रही है जहां कोई सैन्य बुनियादी ढांचा नहीं है। वहीं जिन इलाकों में रूस का कब्जा है, वहां सैनिक एंबुलेंस सहित आम नागरिकों पर हमला कर रही है।

Ukraine-Russia War: कीव की चौखट पर पहुंचे रूसी सैनिक, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

बता दें कि रूस ने यूक्रेन को बातचीत का एक प्रस्ताव दिया था। उस प्रस्ताव में कहा गया था कि Belarus में रूस का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। लेकिन रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा था कि उस प्रस्ताव को यूक्रेन ने ठुकरा दिया है।

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

श्रुति हासन कोरोना संक्रमित

Next Post

यूपी का चुनाव सुर और असुर के बीच का है : अमित शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
Next Post
amit shah

यूपी का चुनाव सुर और असुर के बीच का है : अमित शाह

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी द्वारा बागेश्वर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

07/12/2025
Jaiveer Shergill

जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस से किया नमस्ते, बोले- भर गया था मन

24/08/2022
Ram Rahim

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने किया बरी

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version