• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उमेश पाल हत्याकांड: Eat-On रेस्टोरेंट का मालिक गिरफ्तार, अतीक का करीबी है नफीस

Writer D by Writer D
01/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Umesh Pal Murder Case

Umesh Pal Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) मामले में सिविल लाइंस में बीएचएस के पास अतीक के करीबी और ईट आन रेस्टोरेंट (Eat On Restaurent) के मालिक नफीस बिरयानी उर्फ नफीस अहमद (Nafees Biryani) को पुलिस ने मंगलवार रात हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

जिस कार से शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था, वह नफीस की ही थी लेकिन कुछ महीने पहले उसने जीटीबी नगर की रुखसार को बेच दिया था। घटना के बाद से रुखसार भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal murder case) में प्रयुक्त कार पुलिस ने चकिया में अतीक के घर के पास से बरामद की थी। कार पर नंबर नहीं था। गाड़ी की चेसिस और इंजन नंबर से पता चला कि गाड़ी इस वक्त जीटीबी नगर करेली के रहने वाले निसार अहमद की पत्नी रुखसार के नाम पर है।

मूल रूप से यह गाड़ी ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस बिरयानी की थी। उसने लगभग साल भर पहले गाड़ी रुखसार के नाम पर ट्रांसफर करवाई थी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत जीटीबी नगर स्थित पते रुखसार के पते पर पहुंची लेकिन वहां ताला लगा था। उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने इसी मामले में नफीस बिरयानी को हिरासत में लिया है।

उससे रुखसार समेत अन्य बातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। नफीस को अतीक का ही गुर्गा माना जाता है। अतीक ने अपनी सरपरस्ती में ही उसकी दुकान सिविल लाइंस में पैलेस सिनेमा के पास लगवाई थी। बाद में दुकान जब चल निकली तो नफीस ने नवाब यूसुफ रोड पर बड़ा सा गोदाम और रसोई बनवाई थी।

जब अतीक और उसके गुर्गों के खिलाफ अभियान चला तो उसका गोदाम ध्वस्त कर दिया गया था। बाद में उसने बीएचएस के पास नया रेस्टोरेंट खोला। यहां भी रेस्टोरेंट से प्रतिदिन लाखों की कमाई का अनुमान लगाया जाता है। पुलिस को यह भी शक है कि नफीस ने शूटरों को फंडिंग भी की थी। पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं।

गाड़ी ट्रांसफर कर दी थी, लेकिन रखता अपने पास

पुलिस को जांच में पता चला है कि क्रेटा गाड़ी नफीस अहमद ने भले ही रुखसार नाम की महिला को ट्रांसफर कर दी थी, लेकिन गाड़ी वही रखता था। उसके बच्चे हाल तक इसी क्रेटा गाड़ी में बैठे देखे गए थे। पूछताछ में नफीस इस बात का जवाब नहीं दे पा रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि इसी कांड के लिए ही उसने गाड़ी रुखसार के नाम पर ट्रांसफर कराई हो।

G-20 का गमला चुराने वाला गिरफ्तार, बरामद हुए चोरी फ्लावर पॉट

नफीस की तलाश में पुलिस वाले सादे कपड़ों में रेस्टोरेंट पहुंचे थे। हालांकि नफीस वहां नहीं मिला था। उसके बारे में पूछताछ करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। उसे रात में ही करेली से उठाया गया।

अशरफ रेस्टोरेंट में करता था बैठकी

नफीस बिरयानी, अतीक और अशरफ का कितना करीबी था, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब अशरफ बाहर था। वह अक्सर रात में पैलेस सिनेमा हाल के पास वाले ईट आन रेस्टोरेंट में बैठता था। मंगलवार को रेस्टोरेंट बंद था। हालांकि लोगों ने बताया कि रेस्टोरेंट प्रति मंगलवार बंद ही रहता है।

Tags: crime newseat on restaurentPrayagraj Newsumesh pal murder caseup news
Previous Post

G-20 का गमला चुराने वाला गिरफ्तार, बरामद हुए चोरी फ्लावर पॉट

Next Post

गर्मी में लग सकता है महंगाई का ‘करंट’, बिजली दरों में 23 फीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post
Electricity

गर्मी में लग सकता है महंगाई का 'करंट', बिजली दरों में 23 फीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर

यह भी पढ़ें

school reopen in UP

6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, सीएम योगी ने दिये निर्देश

28/01/2022
Transfer

यूपी में आठ आईएएस अफसरों का तबादला, देखे पूरी लिस्ट

15/09/2020
Salman Khan

सलमान खान को AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट

01/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version