• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दादा के अंतिम संस्कार में शामिल हुई मासूम को चाचा ने बनाया हवस का शिकार

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
दुष्कर्म

7साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चाचा ने अपनी 12 साल की भतीजी को हवस का शिकार बना लिया और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना ने सभी को सुन्न कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना से देश भर में आक्रोश फूट रहा है। इस बीच चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी तहसील के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना शुक्रवार की रात घटी।

हरदोई : बदमाशों ने दिनदहाड़े दूध व्यापारी की गोली मारकर की हत्या, हत्यारे फरार

दादा के अंतिम संस्कार के दिन सारा परिवार शोक में डूबा था। इस बीच रात के अंधेरे में रिश्ते के चाचा ने भतीजी को ही हवस का शिकार बना लिया। समाज को सुन्न कर देने वाली इस घटना के 12 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया।

दरअसल, 2 अक्टूबर को मासूम बच्ची के दादा की मृत्यु हो गई थी। दोपहर के समय पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. रात 9 बजे परिजन और अंतिम संस्कार में शामिल हुए रिश्तेदारों के साथ भोजन करने बैठे थे कि नशे में धुत रिश्ते के चाचा ने अपनी 12 साल की भतीजी पर बुरी नजर डाली।

रिश्तेदारों को भोजन देने के बाद बच्ची घर से बाहर निकली। इस ओर किसी का ध्यान न होने का फायदा उठाकर आरोपी घर के पास स्थित एक कच्चे बाथरूम में ले गया और अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया।

ड्रग्स मामले में दीपिका समेत कई अभिनेत्रियों से पूछताछ करने वाले NCB उपनिदेशक कोरोना पॉजिटिव

कुछ देर बाद ही पीड़िता के पिता बाहर निकले तो उन्हें बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वे घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बेटी की हालत देखकर उसके पिता हैरान रह गए। नाबालिग ने बताया कि चाचा उसे जबरन घसीटकर ले गये और उसके साथ रेप किया। इसके पहले भी चाचा ने उसके साथ रेप का प्रयास किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए पीड़िता ने अपने चाचा के इस गंदे कृत्य की चर्चा परिजनों से नहीं की थी।

मासूम बच्ची के साथ हुए रेप को देखकर उसके माता-पिता ने रात 11 बजे गोंडपिपरी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थानेदार संदीप धोबे अपने पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचे और वहां से एक किमी दूर पानी की टंकी के पास छिपकर बैठे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रेप, पॉक्सो के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए चंद्रपुर जिला सरकारी हॉस्पिटल में दाखिल किया गया।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindigangrapemaharashtra news hindiNational newsrapeUncle raped nieceचाचा ने किया भतीजी का रेप
Previous Post

हरदोई : बदमाशों ने दिनदहाड़े दूध व्यापारी की गोली मारकर की हत्या, हत्यारे फरार

Next Post

अंबेडकरनगर : नशेड़ी युवकों ने दोस्त की गला काटकर की हत्या

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
नशेड़ी युवकों ने दोस्त की गला काटकर की हत्या Addicted youths slit friend's throat

अंबेडकरनगर : नशेड़ी युवकों ने दोस्त की गला काटकर की हत्या

यह भी पढ़ें

Periods

अनियंत्रित पीरियड्स से परेशान, तो अपनाये ये उपचार

21/01/2022
Masood Azhar

मसूद अजहर पर ऑपरेशन सिंदूर की चोट, रोते हुए ऑडियो से हलचल

05/01/2026
Suicide

“पापा मेरी मौत का बदला जरूर लेना”…. लिखकर किशोरी ने दे दी अपनी जान

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version