• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनियंत्रित ट्रक ने राहगीरों को रौंदा, दो लोगों की मौके पर मौत, चार घायल

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज जिले के सोरोंजी क्षेत्र में बरेली मार्ग पर रविवार को नगरिया और मल्लाह नगर के बीच अनियंत्रित लोहर ट्रक ने बैलगाड़ी, बाइक और साइकिल सवार व राहगीरों को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार व साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक लोडर ट्रक बरेली की ओर से आ रहा था। ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस बीच सामने से मार्ग पर आ रही बैलगाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बैलगाड़ी चालक उछल कर दूर जा गिरा। गनीमत यह रही कि बैलगाड़ी चालक हादसे में बच गया।

इसके बाद ट्रक ने बाइक सवार राजीव (33) पुत्र महेश चंद्र निवासी गड़रपुरा को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कुछ ही दूरी पर मार्ग से होकर गुजर रहे साइकिल सवार सोरन (45) पुत्र केवल निवासी ग्राम श्यामसर को भी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

वाहनों को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलटा ट्रक

नियंत्रित ट्रक ने राहगीर केशव (38) पुत्र कुमरसेन निवासी मिर्जापुर,  शनी (16) पुत्र राजपाल निवासी श्यामसर,  विनोद (45) पुत्र भवानी निवासी करूआवारा को रौंद दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। इसके बाद भी ट्रक नियंत्रित नहीं हुआ। ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर अफसर (50) पुत्र अख्तर निवासी बेगम सराय संभल भी घायल हो गया।

सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ट्रक चालक को काफी प्रयास के बाद ट्रक से बाहर निकाला गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना पर मृतकों एवं घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शवों को देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Tags: crime newskasgnaj newsup news
Previous Post

सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

Next Post

प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post

प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ : योगी

यह भी पढ़ें

Speed and thrill event Moto GP begins

रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी

22/09/2023
Ankita Bhandari Murder Case

Ankita Bhandari Case: हत्या के तीनों आरोपी दोषी करार, तीन साल बाद आया फैसला

30/05/2025
arrested

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे इनामी बदमाश गिरफ्तार कर भेजा जेल

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version