• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान : सीएम धामी

Writer D by Writer D
03/04/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (Dehradun Literature Festival) के समापन समारोह में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाएंगे, पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान है। हमारे युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास है।

मुख्यमंत्री धामी से कैलाशानंद और रविंद्रपुरी ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का उत्तराखंड से विशेष लगाव जग जाहिर है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा , जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आंदोलन पर आधारित वरुण गुप्ता की फिल्म “तिराहा” का पोस्टर का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने हरि पंचांग का किया विमोचन

इस अवसर पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष, प्रसिद्ध लेखक व कवि प्रसून जोशी तथा फिल्म निर्माता निर्देशक श्री अली अब्बास जफर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सोनू निगम ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सतीश शर्मा द्वारा किया गया।

Tags: cm dhamiDehradun literature festivaldehradun newsUttarakhand News
Previous Post

अटल जी की जन्मस्थली बटेश्वर को पर्यटन नगरी बनाने का काम शुरू

Next Post

IPL 2022: फिर ढेर हुई CSK, पंजाब ने 54 रनों से दर्ज की जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

A midnight rampage of hooliganism in Jaipur
क्राइम

शराब के नशे में धुत बदमाशों का तांडव, लाठी-डंडों से हमला; फिर कार से लोगों को रौंदा

20/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही निगरानी

20/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Next Post

IPL 2022: फिर ढेर हुई CSK, पंजाब ने 54 रनों से दर्ज की जीत

यह भी पढ़ें

fire

गैस रिसाव से घर में लगी आग, दो मासूमों की मौत

29/11/2021
PNG Connection

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
PM Modi

युवा सांसदों के भविष्य के लिए उन्हें बहस में भाग लेने का मौका मिले: पीएम मोदी

07/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version