• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधार : उप मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
07/02/2026
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, राजनीति
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/ कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) द्वारा आज जनपद कुशीनगर की पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय बजट पर विस्तार से अपने विचार रखे गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में विकसित भारत के जिस लक्ष्य को देश ने संकल्प के रूप में अपनाया है, उसे साकार करने में यह केंद्रीय बजट पूर्णतः सक्षम एवं दूरदर्शी है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने विपक्ष द्वारा विकास योजनाओं में बाधा डालने और भ्रामक प्रचार करने पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने विशेष रूप से एसआईआर (SIR – Special Investment Region) या इसी तरह के बड़े निवेश क्षेत्रों को लेकर विपक्ष के नकारात्मक रवैये की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास विरोधी है और प्रदेश की उन्नति को पचा नहीं पा रहा है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि केंद्रीय बजट समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बजट से गरीब सशक्त बनेगा, महिलाओं का उत्थान होगा, युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे तथा देश का अन्नदाता किसान और अधिक समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट अंत्योदय की भावना को साकार करने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि देश का किसान, श्रमिक, युवा एवं आमजनमानस सभी का साझा लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और यह कार्य मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीति और निर्णायक सरकार के माध्यम से ही संभव है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही विकास, सुशासन और गरीब कल्याण को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने यूजीसी बिल के संबंध में स्पष्ट किया कि इस विषय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थगनादेश पारित किया गया है, जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए।

केंद्रीय बजट के आर्थिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि बजट में निवेश को प्रोत्साहित करने की स्पष्ट एवं सकारात्मक सोच दिखाई देती है। इससे भारत में तेज गति से निवेश आएगा और देश को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है तथा लगातार नौवां बजट प्रस्तुत करने वाली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट ऐतिहासिक है, जिसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

राजित राम ने उद्यानिकी खेती के माध्यम से अयोध्या जिले का नाम रोशन किया

Next Post

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ बिताना है रोमांटिक पल, तो बनाएं प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
romantic places in india

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ बिताना है रोमांटिक पल, तो बनाएं प्लान

यह भी पढ़ें

house collapse

भारी बारिश से दून में मकान गिरा, बच्चे सहित तीन की मौत

29/08/2022
JIO

84 दिन की वैलिडिटी के लिए रिलायंस जियो ला रहा है 329 रुपये का प्लान

19/08/2020
NEET UG 2026 exam cancelled

करोड़ों छात्रों के लिए बड़ा झटका! नीट यूजी 2026 परीक्षा निरस्त, जानें कब होगी दोबारा परीक्षा

12/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version