• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

Writer D by Writer D
12/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Union Education Minister congratulates CM Dhami.

Union Education Minister congratulates CM Dhami.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड को ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ घोषित किए जाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उत्तराखंड ने 8 जुलाई 2026 को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे बधाई पत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य ने पूर्ण साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर देश के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

‘उल्लास’ से वयस्क शिक्षार्थियों को मिला सशक्तिकरण

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि समग्र शिक्षा के माध्यम से बाल्यावस्था की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर बालवाटिका, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और कक्षा 12 तक स्कूली शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी के लिए शिक्षा की पहुंच, समानता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

वहीं, ‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ उन वयस्क शिक्षार्थियों को सशक्त बनाने का काम करता है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें आधारभूत साक्षरता के साथ जीवन कौशल और डिजिटल दक्षता से भी जोड़ा जा रहा है।

प्रह्लाद जोशी ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की यह उपलब्धि देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य राज्य भी समावेशी और समानतापूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे।

नव-साक्षरों के समग्र सशक्तीकरण में उत्तराखंड की अहम भूमिका

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सतत शिक्षा, जीवन कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से नव-साक्षरों के समग्र सशक्तीकरण में उत्तराखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में भी सहायक होगी।

CM धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड का ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक विभाग या संस्था के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि राज्य सरकार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रदेशवासियों की सामूहिक प्रतिबद्धता एवं जनभागीदारी से संभव हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल साक्षरता हासिल करने तक सीमित नहीं है। सरकार प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और आजीवन सीखने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पूर्ण साक्षरता की उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए सरकार शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को और मजबूत करेगी, ताकि साक्षरता के साथ नागरिकों को बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप ज्ञान, कौशल और डिजिटल क्षमताओं से भी जोड़ा जा सके।

Tags: cm dhami
Previous Post

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

Next Post

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

यह भी पढ़ें

arrested

तीन करोड़ की अफीम के साथ दो मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा

07/08/2021
Group Captain Shubhanshu Shukla met PM Modi

यह हमारा पहला कदम है… शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की मुलाकात; Video

19/08/2025
KK

KK के होंठ-सिर पर चोट के निशान, अननैचुरल डेथ का केस दर्ज

01/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version