• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, नड्डा बोले- हम परिस्थितियों से लड़ने को तैयार

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
narayan rane

narayan rane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मारने की कथित धमकी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। राणे को रत्नागिरी के गडवली गांव से अपनी कार में लेकर नासिक और रत्नागिरी पुलिस संगमेश्वर पुलिस स्टेशन पहुंची।

राणे के मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही थी। इधर, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि राणे की गिरफ्तारी पूरी तरह गैर लोकतांत्रिक है। हम इस गिरफ्तारी से उत्पन्न परिस्थितियों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इसके पहले महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी राणे के बयान के साथ नहीं है, लेकिन जिस तरह राणे के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, उससे मुकाबले में पार्टी राणे का साथ देगी। फडणवीस ने कहा था कि नारायण की गिरफ्तारी हुई, तो भी जन आशीर्वाद यात्रा चलती रहेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी इसी तरह का बयान देते हुए यह भी आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी नेताओं ने याद दिलाया कि खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्वयं इस तरह के बयान देते रहे हैं।

उद्धव पर विवादित बयान देना नारायण राणे को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया हिरासत में

ज्ञातव्य है कि सोमवार को नारायण राणे पर आरोप लगा था कि उन्होंने रायगढ़ जिले के महाड में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात की थी। इसके बाद नासिक जिले के शिवसेना जिला अध्यक्ष सुधाकर बडगुजर ने सायबर पुलिस स्टेशन में राणे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस पर नासिक जिले के पुलिस उपायुक्त दीपक पांडे ने नारायण राणे को तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी किया था।

नासिक में मामला दर्ज होने के बाद नारायण राणे की ओर से रत्नागिरी जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया गया, जिसे जिला न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शिंदे ने ठुकरा दिया था। इसी तरह नारायण राणे की ओर से उनकी गिरफ्तारी को टालने के लिए उच्च न्यायालय में तत्काल सुनवाई के लिए आवेदन किया गया, लेकिन उच्च न्यायालय ने नारायण राणे के आवेदन पर तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया। इधर, शिकायत के आधार पर नासिक के पुलिस अधिकारियों ने रत्नागिरी पुलिस अधीक्षक की मदद से नारायण राणे को रत्नागिरी के गडवली गांव से हिरासत में ले लिया। दोनों जिलों की पुलिस उन्हें लेकर संगमेश्वर पुलिस स्टेशन ले आई, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी गई। राणे के मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी हो रही थी। हमारे नासिक ब्यूरो के मुताबिक पुलिस राणे को कोर्ट के लिए लेकर निकली। इसी बीच राणे ने स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत की तो उन्हें फिर से संगमेश्वर वापस लाकर जांच की जा रही थी।

‘मैं होता तो उसे थप्पड़ मारता’, उद्धव पर अपमानजनक टिप्पणी पर राणे पर हुई FIR

गिरफ्तारी के पहले महाराष्ट्र में नारायण राणे का बयान शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष का मुद्दा बन गया। मुंबई में राणे के आवास और उनके पारिवारिक मिल्कियत वाले मॉल पर शिवसैनिकों ने हिंसक प्रदर्शन भी किए। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शिवसेना पर सरकार और पुलिस के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। नेताओं ने कहा कि शिवसेना के लोग पुलिस के संरक्षण में गुंडागर्दी पर उतारू हैं।

Tags: Maharashtra Newsnarayan ranenarayan rane arrestedNational newsUddhav Thakrey
Previous Post

विधानसभा के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, अफसरों पर लगाया गबन का आरोप

Next Post

कृति सेनन ने शेयर की दुल्हन के लिबास तस्वीरें, देखकर फैंस ने थामे दिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Next Post

कृति सेनन ने शेयर की दुल्हन के लिबास तस्वीरें, देखकर फैंस ने थामे दिल

यह भी पढ़ें

Ashwini Vaishnav

अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल किया नामांकन

15/02/2024
seasonal fruit

सर्दियों में डाइट में इन फलों को करें शामिल

28/01/2025
Road Accident

बरातियों से भरा ट्रैवलर टकराया, चार की मौत

29/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version