• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तमिलनाडु में अनलॉक 4.0 लागू, ई-पास सिस्टम हटा

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Unlock 4.0 starts in Tamil Nadu

तमिलनाडु में अनलॉक4.0 की शुरुआत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने मंगलवार से अनलॉक 4.0 लागू कर दिया है जिसके तहत सार्वजनिक यातायात के सुचारू रूप से शुरू होने के अलावा पांच महीने बाद मंदिरों के कपाट भी खुले हैं।

सामान्य जनजीवन की बहाली जुलाई से शुरू हुई थी और सरकार ने धीरे-धीरे इसमें और ढिलाई देते हुए अब सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को शुरू करने, सभी धार्मिक स्थलों, शापिंग मॉल, शोरूम, पार्क, जिम, बिना दर्शकों के स्टेडियमों को खोले जाने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री ई. के. पलानीस्वामी ने जिलाधिकारियों, चिकित्सा पैनल और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ बैठक के बाद लॉकडाउन में ढील देने का फैसला किया है। बीस हजार से अधिक बसों का संचालन करने वाली महानगर परिवहन निगम (एमटीसी) भी लॉकडाउन में ढिलाई के बाद एक बार फिर से सड़कों पर परिचालन के लिए तैयार है।

प्रणब मुखर्जी का आज 2:30 बजे लोधी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

जिलों के भीतर निजी बसों के परिचालन को अनुमति दी गई है लेकिन वह ऑपरेटरों की विभिन्न जिलों के बीच यात्रा करने की मांग के कारण चलाई नहीं जा सकीं।

चेन्नई मेट्रो की सेवा सात सिंतबर से बहाल होंगी वहीं इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) रेल सेवाएं स्थिति की समीक्षा करने के बाद 15 सितंबर से शुरू की जाएंगी।

अनलॉक 4.0 में दी गई एक महत्वपूर्ण छूट में (दो जिलों के बीच यात्रा करने के लिए) ई-पास सिस्टम को हटाए जाने के अलावा रविवार के दिन लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को भी हटा लिया गया है।

इन 7 चीजों का दान करने से दूर हो जाएंगी सारी परेशानियां और खत्म हो जाएगा पितृ दोष

वहीं सभी दुकानों को खोलने के समय को एक घंटा बढ़ाकर रात आठ बजे तक कर दिया गया है।

जिला प्रशासन से अनुमति लेकर ऊटी, कोडाइकनाल और येरकौड जैसे हिल स्टेशनों की यात्रा की भी अनुमति मिल गई है।

मार्च से निलंबित फिल्मों की शूटिंग को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई है जिसमें एक समय में 75 से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। घरेलू उड़ानों की लैंडिंग की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है।

सभी स्कूल कॉलेज, मनोरंजन पार्क, धार्मिक आयोजन, अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं (केंद्र द्वारा जिन्हें अनुमति मिली है उनको छोड़कर), थियेटर, बार, समुद्र तट, चिड़ियाघर, और संग्रहालयों को हालांकि 30 सितंबर तक आम जनता के लिए बंद रखा जाएगा।

Tags: 24ghante online.comNational newsUnlock 4 in Tamil NaduUnlock 4.0Unlock 4.0's new guidelineअनलॉक 4.0अनलॉक 4.0 की नई गाइडलाइनतमिलनाडु में अनलॉक 4
Previous Post

ब्राज़ील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39.08 लाख के पार, 1.21 लाख की मौत

Next Post

मनुष्य को इस सोच वाले व्यक्ति पर हमेशा खाना चाहिए तरस

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post

मनुष्य को इस सोच वाले व्यक्ति पर हमेशा खाना चाहिए तरस

यह भी पढ़ें

Rain

ये पानी दूर करेगा आपकी परेशानी, जानें इस्तेमाल का तरीका

14/12/2025
Potato

आलू के लिये अभी भी कोल्ड स्टोरेज में है पर्याप्त जगह

12/03/2023
भारतीय सेना

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी जवान की मौत

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version