• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उन्नाव केस: तीसरी लड़की की हालत में सुधार, रीजेंसी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम, ख़ास खबर
0
Unnao case

Unnao case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर में भर्ती उन्नाव पीड़िता की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस केस में एकमात्र जिंदा बची पीड़िता का बयान काफी अहम माना जा रहा है, जिसपर आगे की पूरी जांच टिकी हुई है। इसे देखते हुए अस्पताल के बाहर प्रशासन ने एक डिप्टी एसपी और एक एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) की तैनाती की है। प्रशासन की कोशिश है कि पीड़िता को होश आते ही उसका बयान दर्ज किया जाए।

पीड़िता के इलाज के साथ-साथ प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी चौकसी बरत रहा है। आईसीयू के बाहर एसीएम और डिप्टी एसपी को तैनात कर दिया गया है जो ​लगातार चौकसी बरतेंगे। लड़की के बोलने की हालत में आते ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके लिए 24 घंटे मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल के बारह बारह घंटे की ड्यूटी पर मजिस्ट्रेट तैनात हैं।

उन्नाव कांड में असल में क्या हुआ, इसकी जानकारी और पूरी जांच अस्पताल में भर्ती लड़की के बयान पर ही टिकी है। क्योंकि उनके घर वालों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। लड़कियों ने जहर कैसे खाया, क्यों खाया या नहीं खाया, उनके साथ क्या हुआ, उनके हाथ पर कैसे बंधे, उनके साथ किसने क्या किया, ये सब जानकारी जिंदा बची लड़की के बयान से ही मिल सकती है, इसलिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी बरत रहा है।

उन्नाव केस : यूपी पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती पीड़िता को लेकर आज शुक्रवार सुबह एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। अस्पताल के पीआरओ परमजीत सिंह का कहना है कि लड़की के शरीर में अब तक कोई हलचल नहीं हो रही थी, लेकिन अब हम जो इलाज कर रहे हैं, उसका सकारात्मक असर हो रहा है। वह हाथ-पैर हिला रही है। हम धीरे-धीरे लड़की को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने की ओर बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में रिस्पांस सामने आएगा। हम लड़की का जो ट्रीटमेंट कर रहे हैं, उसका सही रिस्पांस मिल रहा है।

अस्पताल का ये भी कहना है कि डॉक्टरों की जांच में लड़की को बांधने के कोई निशान नहीं मिले हैं, जबकि ये तीनों लड़कियां बंधी हुई हालत में पाई गई थीं। उन्होंने ये भी बताया कि लड़की का पॉइजन सैंपल जांच के लिए लखनऊ के केजीएमसी भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।

उन्नाव केस : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुआ-भतीजी का किया गया अंतिम संस्कार

उन्नाव के बुबराह गांव में 17 फरवरी की देर शाम खेत में चारा लेने गई तीन लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली थीं। ये बुआ और भतीजी हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। एकमात्र जिंदा बची लड़की को बचाने की कोशिशें जारी हैं।

सख्ती का आलम ये है कि एक मजिस्ट्रेट और एक डिप्टी एसपी आईसीयू के बाहर ड्यूटी दे रहे हैं। चारों तरफ पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है। लड़की से किसी को मिलने की इजाजत नहीं है। पुलिस ने लड़की की मां व अन्य परिजनों से किसी को बात नहीं करने दी।

Tags: #UP Crimecrime in unnaocrime newscrime news in hindikanpurkanpur newsUnnao Caseunnao case newsunnao case news todayunnao newsunnao news todayUnnao Rapeunnao-crimeup news
Previous Post

एसआर ग्लोबल स्कूल ने जीता कुंवर मुनीन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेण्ट

Next Post

स्व-व्यवसाय के लिए किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

Writer D

Writer D

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post
किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

स्व-व्यवसाय के लिए किन्नरों ने शुरू किया मुर्गी पालन

यह भी पढ़ें

ग्राम प्रधान ने गांव में लगवाया CCTV, ADG की वर्चुअल मीटिंग में मिली थी प्रेरणा

09/09/2021
Jagannath Rath Yatra

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 40 से ज्यादा श्रद्धालु बेहोश

27/06/2025
Dead Bodies

कुंए में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

21/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version