• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उन्नाव कांड: पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में आई दलित युवती से दरिंदगी की बात

Writer D by Writer D
11/02/2022
in क्राइम, उत्तर प्रदेश, उन्नाव
0
Dalit girl

Dalit girl

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। दो महीने से गायब दलित लड़की (Dalit girl) का शव मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है। लड़की की मां ने पूर्व राज्यमंत्री और सहकारी विभाग के चेयरमैन रहे स्व. फतेहबहादुर के बेटे राजू सिंह पर बेटी (Dalit girl) के अपहरण (Kidnapped) का आरोप लगाया था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि लड़की की मौत गला दबाने की वजह से हुई है। वहीं गर्दन की हड्डी भी टूटी मिली है, इसके साथ सिर में दो चोट के निशान मिले हैं। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

सपा के पूर्व राज्यमंत्री के खेत में मिला दो महीने से लापता दलित युवती का शव

लड़की की मां इंसाफ के लिए कई दिनों से परेशान थी। कांशीराम में रहने वाली दलित महिला रीता की बेटी पूजा पिछले दिसंबर माह से गायब है।  गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मां ने सपा के पूर्व राज्यमंत्री और सहकारी विभाग के चेयरमैन रहे स्व। फतेहबहादुर के बेटे राजू सिंह पर गायब करने का आरोप लगाया था।

अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परेशान मां अफसरों के चौखट पर न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 24 जनवरी को लखनऊ में अखिलेश यादव के गाड़ी के आगे मां कूद गई थी।

पुलिस ने 25 जनवरी को राजोल सिंह को जेल भेज दिया, जिसके बाद युवती का पता नहीं चल सका। बीते 4 फरवरी को पुलिस ने राजोल सिंह को पीसीआर रिमांड पर लेकर पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं हासिल हुई। आज पुलिस को तमाम साक्ष्यों के आधार पर जानकारी हुई कि कब्बा खेड़ा के घर के बगल में ही युवती का शव गड़ा हुआ था। इस पर सदर कोतवाली पुलिस स्वाट टीम के सभी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर खुदाई शुरू करवाई। इसके बाद 4 फीट गड्ढा खोदने के बाद शव को बरामद कर लिया। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान

लड़की की मां ने पुलिस पर आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर दरोगा जी हमारे साथ आ जाते तो हमारी बेटी जिंदा होती। लड़की के पिता ने कहा कि हमारी लड़की की लाश दिव्यानंद आश्रम में मिली है, दिव्यानंद आश्रम में मेरी लड़की कैद थी, तब प्रेम नारायण दीक्षित दरोगा थे, यहां उन्होंने दरवाजा नहीं खुलवाया था, उन्हीं का हाथ है, प्रेम नारायण दीक्षित और राजोल सिंह ने मिलकर हमारी लड़की को मरवा दिया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी, विवेचना के क्रम में गुरुवार को ये डेड बॉडी बरामद की गई है। एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है। इस घटना में जो अन्य साथी है, उनको पता कर गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

सियासत भी हुई तेज:

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘अखिलेश यादव जी सपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव बरामद, जब बेटी की मां आपकी गाड़ी के सामने गिड़गिड़ा रही थी तो उनकी बात नहीं सुनना और सपा नेता का संरक्षण करोगे, नई सपा में सपाइयों का हर घिनौना अपराध माफ करोगे, जांचकर दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने कसर नहीं छोड़ेंगे।’ वहीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा, ‘उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला, परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे, राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे।’

Tags: crime newsdalit girlUnnao Caseunnao newsup news
Previous Post

जेल में रहकर चुनाव में ताल ठोकेंगे बाहुबली मुख्तार अंसारी

Next Post

इन चीज़ो को घर के मंदिर में रखने से माँ लक्ष्मी हो जाती है प्रसन्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Murder
क्राइम

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

30/05/2026
Next Post
Maa Lakshmi

इन चीज़ो को घर के मंदिर में रखने से माँ लक्ष्मी हो जाती है प्रसन्न

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

10/05/2022
राम मंदिर भूमि पूजन

आडवाणी, जोशी के राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने पर संदेह

02/08/2020
Raksha Bandhan

474 साल बाद रक्षा बंधन बन रहे हैं खास संयोग, इस योग में बधेंगी राखी

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version