• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 मिनट लेट पर भी एग्जाम सेंटर में एंट्री… UP Board ने जारी किए दिशानिर्देश

Writer D by Writer D
12/02/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

UP Board की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए बोर्ड सचिव ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, आंसर शीट्स संबंधी नियमों और देर से आने वाले छात्रों के लिए स्पष्ट प्रावधान तय किए गए हैं। खास बात यह है कि अब परीक्षा शुरू होने के बाद अधिकतम आधा घंटा देरी से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को केंद्र व्यवस्थापक की अनुमति से परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सकेगा। बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की हैं।

प्रयागराज से जारी निर्देशों के अनुसार, यूपी बोर्ड (UP Board) परीक्षा में अगर कोई परीक्षार्थी प्रश्नपत्र शुरू होने के बाद अधिकतम 30 मिनट की देरी से पहुंचता है तो केंद्र व्यवस्थापक उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकते हैं। हालांकि, आधे घंटे से ज्यादा देर से आने वाले विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आंसर शीट्स और उपस्थिति से जुड़े नियम

बोर्ड ने आंसर शीट्स को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। प्रत्येक छात्र को अपनी आंसर शीट्स पर छपा क्रमांक अटेंडेंस शीट में अनिवार्य रूप से लिखना होगा। यह सुनिश्चित करना कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी। साथ ही, हर परीक्षार्थी से आंसर शीट्स के प्रत्येक पेज पर अपना सीरियल नंबर और आंसर शीट्स क्रमांक लिखवाना भी कक्ष निरीक्षक का व्यक्तिगत दायित्व रहेगा।

एग्जाम की तारीख और समय

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए कुल समय 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित किया गया है। इसमें पहले 15 मिनट केवल प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। दिव्यांग और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को नियत समय के अतिरिक्त प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

बाहरी स्टाफ की नियुक्ति और सुरक्षा प्रबंध

हर परीक्षा केंद्र पर कम से कम 50 प्रतिशत स्टाफ अन्य विद्यालयों से नियुक्त किया जाएगा। स्ववित्तपोषित विद्यालयों में भी यथासंभव आधा स्टाफ राजकीय और अशासकीय माध्यमिक स्कूलों से लगाया जाएगा। रिजर्व प्रश्नपत्रों की अलमारी खोलने या बंद करने की प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा, परिषद सचिव के निर्देश पर, संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में ही की जाएगी। इससे परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी।

Tags: UP Board
Previous Post

वो संत इंसान हैं… विवादों के बीच एआर रहमान के साथ अनुराधा पोडवाल

Next Post

बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन

यह भी पढ़ें

vastu tips

सुबह उठकर गलती से भी न देखें ये चीजें, बिगड़ जाएंगे बनते काम

03/03/2026
Kaner

कनेर का पौधा इस दिशा में लगाएं, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

19/02/2026
bad odour

सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में शरीर की दुर्गंध को दूर करें ऐसे

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version