• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टार्टअप इकोसिस्टम से उत्तर प्रदेश बन सकता है ग्लोबल AI पावर हाउस : कविता भाटिया

Writer D by Writer D
12/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Uttar Pradesh AI and Health Innovation Conference

Uttar Pradesh AI and Health Innovation Conference

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कान्फ्रेंस (AI and Health Innovation Conference) के पहले दिन सोमवार को होटल द सेंट्रम में हेल्थ सेक्टर में एआई (AI) के प्रयोग को लेकर विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई केवल तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि जनकल्याण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और समावेशी विकास का सशक्त माध्यम बन चुका है। यह सेशन प्राथमिकता वाले एआई मुद्दों पर साझा समझ विकसित करने, नीति संबंधी जानकारी के आदान-प्रदान और व्यावहारिक समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आया। इसमें सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मिलकर चुनौतियों की पहचान, बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने और परिणाम तैयार करने पर विचार किया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म, हेल्थ डाटा और एआई आधारित सॉल्यूशंस से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा
विशेषज्ञों ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हेल्थ सेक्टर में तकनीक और एआई के प्रयोग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम योगी की मंशा है कि एआई के जरिए मातृ एवं नवजात देखभाल, रोगों की समय पर पहचान, सटीक इलाज और हेल्थ रिसर्च को नई गति दी जाए। डिजिटल प्लेटफॉर्म, हेल्थ डाटा और एआई (AI) आधारित सॉल्यूशंस के माध्यम से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाया जा रहा है।

सत्र में इंडिया एआई मिशन (India AI Mission) की सीओओ कविता भाटिया (Kavita Bhatia) ने एआई के क्षेत्र में जनभागीदारी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मजबूत पब्लिक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और समृद्ध, संरचित (रिच स्ट्रक्चर्ड) डाटा के प्रभावी उपयोग से उत्तर प्रदेश को एआई आधारित हेल्थ मिशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम के जरिए उत्तर प्रदेश को एक ग्लोबल एआई पावर हाउस (Global AI Power House) के रूप में स्थापित किया जा सकता है, जहां नवाचार, निवेश और टेक्नोलॉजी आधारित समाधान स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

स्टोर डाटा का सही और सुरक्षित इस्तेमाल भविष्य में बीमारियों के सटीक इलाज के साथ रिसर्च में अहम भूमिका निभाएगा
इंडिया एआई मिशन (India AI Mission) के जनरल मैनेजर स्वदीप सिंह ने हेल्थ सेक्टर में एआई (AI) के लिए डाटा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि स्टोर किए गए डाटा का सही और सुरक्षित इस्तेमाल भविष्य में बीमारियों के सटीक इलाज और गहन रिसर्च में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमें किसी एक प्रकार के डाटा पर निर्भर न रहते हुए, विविध एआई-आधारित डाटा सॉल्यूशंस पर काम करना होगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी, सटीक और भरोसेमंद बन सकें।

वहीं फ्यूचर स्किल्स, इंडिया एआई मिशन (India AI Mission) के जीएम कार्तिक सूरी ने कहा कि हेल्थ सेक्टर में एआई के सफल उपयोग के लिए फ्यूचर रेडी वर्कफोर्स तैयार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि देशभर में कई डाटा लैब स्थापित की जा चुकी हैं और लगातार नई एआई-आधारित डाटा लैब बन रही हैं। आवश्यकता इस बात की है कि युवाओं की क्षमता को एआई बेस्ड टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाए, ताकि एआई सुरक्षित और भरोसेमंद बने।

Tags: Lucknow News
Previous Post

लक्ष्य पर एकाग्रता, संकल्प पर दृढ़ता व कर्म में निरंतरता ही स्वामी विवेकानंद का संदेशः मुख्यमंत्री

Next Post

उत्तराखण्ड UCC: विवाह पंजीकरण में 24 गुना वृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

25/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 2047 तक सपा की सरकार नहीं आने वाली : केशव प्रसाद मौर्य

25/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक वाले नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे: सीएम योगी

25/07/2026
Crowds of devotees in the Parikrama of Girirajji
उत्तर प्रदेश

गिरिराजजी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

25/07/2026
Next Post
UCC

उत्तराखण्ड UCC: विवाह पंजीकरण में 24 गुना वृद्धि

यह भी पढ़ें

SP Balasubrahmanyam

सिंगर बालासुब्रमण्यम बेटे एसपी चरण ने बताया- पिता की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

08/09/2020

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान कोझिकोड रनवे पर फिसला, पायलट सहित 15 की मौत

07/08/2020
Divya Bharti

दिव्या भारती की मौत पर बड़ा खुलासा, कमल सदाना ने बताया ये राज

13/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version